PTC News
Search
🔍 Search

हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र: सदन में फिर से उठा यौन शोषण का मुद्दा, हुड्‌डा और स्पीकर की हुई तीखी बहस

जींद के सरकारी स्कूल में छात्राओं के यौन शोषण के दोषी प्रिंसिपल को लेकर डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला के कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल पर लगाए आरोपों को लेकर विंटर सेशन के दूसरे दिन भी जमकर हंगामा हुआ।

By  Rahul Rana December 18th 2023 03:25 PM

ब्यूरो : जींद के सरकारी स्कूल में छात्राओं के यौन शोषण के दोषी प्रिंसिपल को लेकर डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला के कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल पर लगाए आरोपों को लेकर विंटर सेशन के दूसरे दिन भी जमकर हंगामा हुआ। पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा द्वारा सदन के जीरो आवर में यह मुद्दा फिर से उठाया गया। इस पर स्पीकर ने आपत्ति जताई तो दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। गीता भुक्कल ने भी स्पीकर पर पक्षपात के आरोप लगाए।

इस पूरे मामले की जांच HC के सिटिंग जज से कराए जाने पर पूर्व सीएम ने आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि यह सदन का मामला है, इसकी जांच जज कैसे कर सकता है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अब बहुत देर हो चुकी है। इस पर तो कल फैसला होने से पहले सोचना चाहिए था।

कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने सदन में फिर से यौन शोषण का मुद्दा उठाया। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने खड़े होकर डिप्टी सीएम के आरोपों का खंडन किया। गीता भुक्कल ने कहा कि डिप्टी सीएम ने मुझ पर आरोप लगाए थे, उन आरोपों की जांच होनी चाहिए, ऐसे वह कोई भी झूठे आरोप नहीं लगा सकते। इस पर स्पीकर ने कहा कि यह सदन का निर्णय है जांच कराएंगे।

Related Post