india corona update: राहत भरी खबर, लगातार तीसरे दिन कोरोना वायरस के मामलों में गिरावट

By  Vinod Kumar January 18th 2022 10:47 AM -- Updated: January 18th 2022 12:56 PM

india corona omicron update: में लगातार तीसरे दिन कोरोना वायरस के मामलों में गिरावट आई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2 लाख 38 हजार 18 नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले रविवार को 2.58 लाख केस, जबकि शनिवार को 2.71 लाख केस मिले थे।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 1 लाख 57 हजार 421 लोग ठीक हुए हैं। अब तक 3 करोड़ 53 लाख 94 हजार 882 लोग ठीक हो चुके हैं। देश में रिकवरी रेट 94.09% हो गया है। वहीं, कोरोना से पिछले 24 घंटे में 310 लोगों ने दम तोड़ा है। देश में एक्टिव केस बढ़कर 17 लाख हो गए हैं।

देश में ओमिक्रॉन के 8,891 केस

वहीं, देश में ओमिक्रॉन के केस बढ़कर 8,891 हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में देश में ओमिक्रॉन के  8.31% केस बढ़े हैं। भारत में डेली पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 14.43% हो गया है। वहीं, साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 14.92% है।

क्या है महाराष्ट्र और दिल्ली का हाल?

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 31 हजार 111 केस सामने आए हैं। रविवार की तुलना में 10 हजार कम केस मिले। इस दौरान राज्य में 24 लोगों की कोरोना से जान गई है। जबकि ओमिक्रॉन के 122 केस सामने आए हैं।

इसी बीच भारत का टीकाकरण अभियान भी जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, 17 जनवरी 2022 तक देशभर में 158 करोड़ 4 लाख 41 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं। बीते दिन 79.91 लाख टीके लगाए गए।

 

Related Post