भारत में आज फिर कोरोना मरीजों में आई गिरावट, एक्टिव केस भी हुए कम

By  Vinod Kumar August 29th 2022 10:30 AM

भारत में पिछले कुछ दिनों से कोरोना वायरस के मामलों में लगातार गिरावट जारी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 7,591 नए मामले दर्ज किए गए हैं। पिछले कल भारत में कोरोना के 9,436 नए मामले सामने आए थे और 41 लोगों की मौत हुई थी। शनिवार को 9,520 मामलों के साथ 41 लोगों की मौत हुई थी।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत में बीते 24 घंटे में 30 लोगों की मौत हुई। कोरना संक्रमितों का आंकड़ा 4,44,15,723 हो गया। भारत में इस समय 84,931 एक्टिव केस हैं। जो ये कुल मामलों का 0.19 प्रतिशत है।

भारत में अब तक 5,27,799 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.62 प्रतिशत हो गई। डेली पॉजिटिविटी रेट 4.58 प्रतिशत औक वीकली पॉजिटिविटी रेट 2.69 प्रतिशत है।

Covid-19: India logs 20,408 fresh cases in 24 hours

देश में अभी तक कुल 4,38,02,993 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। वहीं, कोरोना के खिलाफ शुरू किए गए राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोरोना वैक्सीन की 211.91 करोड़ खुराक लोगों को दी जा चुकी हैं।

Related Post