भारत ने रचा इतिहास, फाइनल में 14 बार की चैंपियन इंडोनेशिया को हराकर जीता थॉमस कप

By  Vinod Kumar May 15th 2022 03:26 PM -- Updated: May 15th 2022 03:51 PM

भारत ने पहलr बार थॉमस कप जीतकर इतिहास रच दिया। भारत ने इंडोनेशिया को हराकर खिताब पर कब्जा किया। 3-0 की बढ़त के साथ भारत ने ये खिताब अपने नाम किया।

पहले मुकाबले में लक्ष्य सेन ने एंथोनी सिनिसुका को 8-21, 21-17, 21-16 से शिकस्त दी। दूसरा मुकाबला डबल्स में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने भी धमाल मचा दिया। दोनों ने 18-21, 23-21, 21-19 से मुकाबले को जीत लिया। तीसरा मैच सिंगल्स का रहा, जिसमें किदांबी श्रीकांत ने जोनाथन क्रिस्टी को 21-15, 23-21 से शिकस्त दी। जोनाथन ने हालांकि कड़ी टक्कर दी, लेकिन श्रीकांत से पार नहीं पा सके।

india, thomas cup 2022, thomas cup , badminton

भारतीय टीम आत्मविश्वास के साथ अपना पहला खिताब हासिल करने के लिए मैदान में उतरी थी। फाइनल में पहुंचने से पहले भारतीय टीम ने मलेशिया और डेनमार्क जैसी टीम को हराकर पहली बार फाइनल में जगह पक्की की थी, ऐसे में टीम का आत्मविश्वास और मनोबल काफी ऊंचा था। अब फाइनल में 14 बार की रिकॉर्ड चैम्पियन इंडोनेशिया को शिकस्त देकर इतिहास रच दिया है।

india, thomas cup 2022, thomas cup , badminton

पहले सिंगल्स में लक्ष्य सेन ने एंथोनी सिनिसुका गिनटिंग को 8-21, 21-17, 21-16 से मात दी थी। पहले गेम में लक्ष्य को एंथोनी सिनिसुका गिनटिंग के हाथों से 8-21 से हार का मुंह देखना पड़ा। एक समय मुकाबला 8-7 पर था, लेकिन इसके बाद एंथोनी ने लगातार 12 पॉइंट बनाकर लक्ष्य को वापसी का मौका ना देकर पूरी तरह से मुकाबले से बाहर कर दिया। उन्होंने मात्र 16 मिनट में गेम को अपने नाम करके बढ़त बनाई।

india, thomas cup 2022, thomas cup , badminton

वहीं उसके बाद लक्ष्य ने शानदार वापसी करते हुए दूसरा सेट अपने नाम कर लिया। उन्हें इसमें 21-17 से जीत मिली। उसके बाद तीसरे सेट को भी 21-16 से लक्ष्य ने जीत कर भारत को 1-0 से बढ़त दिलाई। खिताब जीतने पर पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भारतीय टीम को बधाई दी है।

Related Post