कोरोना के सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट, 2.77 लाख पर पहुंचा आंकड़ा

By  Arvind Kumar December 29th 2020 01:09 PM

नई दिल्ली। देश में कोरोना के कुल सक्रिय मामलों में गिरावट का दौर लगातार जारी है। देश में आज सक्रिय मामलों की संख्‍या 2,77,301 हो गई है। कुल पॉजिटिव मामलों में सक्रिय मामलों की हिस्‍सेदारी घटकर 2.72 प्रतिशत हो गई है। पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय मामलों की संख्‍या में 1,389 मामलों की गिरावट दर्ज हुई है।

Coronavirus India कोरोना के सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट, 2.77 लाख पर पहुंचा आंकड़ा

यह भी पढ़ें- 30 दिसंबर को होगी किसानों और सरकार की बातचीत, क्या खत्म होगा आंदोलन?

बता दें कि एक महीने से अधिक समय से रोजाना नये मामलों की तुलना में दैनिक ठीक होने वाले मरीजों की संख्‍या अधिक चल रही है। पिछले 24 घंटों में देश में 20,021 लोग कोविड से पॉजिटिव पाए गए। इसी अवधि के दौरान 21,131 नये मरीज ठीक हुए हैं। इस प्रकार सक्रिय मामलों की संख्‍या में कमी दर्ज हुई है।

Coronavirus India कोरोना के सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट, 2.77 लाख पर पहुंचा आंकड़ा

कोविड से ठीक हुए मरीजों की संख्‍या अब बढ़कर लगभग 98 लाख (97,82,669) हो गई है। रिकवरी दर भी अब बढ़कर 95.83 प्रतिशत हो गई है। ठीक हुए मरीजों की संख्‍या और सक्रिय मामलों में अंतर लगातार बढ़ते हुए आज 95 लाख (95,05,368) हो गया है।

यह भी पढ़ें- किसान आंदोलन को लेकर ओपी चौटाला की पीएम मोदी को चिट्ठी, लिखी ये बात

Coronavirus India कोरोना के सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट, 2.77 लाख पर पहुंचा आंकड़ा

वैश्विक रूप से अगर तुलना की जाए, तो प्रति 10 लाख आबादी पर देश में कोविड मामलों की संख्‍या दुनिया में सबसे कम (7,397) है। वैश्विक औसत 10,149 है। रूस, इंग्‍लैंड, इटली, ब्राजील, फ्रांस और अमेरिका जैसे देशों में प्रति 10 लाख आबादी पर कोविड मामलों की संख्‍या बहुत अधिक है।

Related Post