भारत में कोविड-19 टीकाकरण के तहत 30 करोड़ से ज्यादा खुराक दी गयीं

By  Arvind Kumar June 24th 2021 02:11 PM

नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत प्रदान किए जा चुके टीकों की खुराक की संख्या कल 30 करोड़ को पार कर गयी जिसके साथ देश ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली। एक अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार आज सुबह सात बजे तक 40,45,516 सत्रों में देश में कोविड-19 के टीके की कुल 30,16,26,028 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में टीके की 64,89,599 खुराक दी गयीं।

कोविड-19 टीकाकरण को सबके लिए उपलब्ध कराने का नया चरण 21 जून, 2021 को शुरू हुआ है। केंद्र सरकार पूरे देश में टीकाकरण की रफ्तार और गुंजाइश बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Himachal Pradesh's Baddi among 9 places for pilot launch of Sputnik V vaccineयह भी पढ़ें- हुड्डा बोले- गठबंधन सरकार की नीयत और नीतियों से परेशान है किसान

यह भी पढ़ें- ओपी चौटाला की रिहाई हम सबके लिए राहत और खुशी भरी खबर: दिग्विजय चौटाला

Coronavirus: India's Active Caseload declines to 6,43,194; lowest in 82 days

इस बीच भारत में पिछले 24 घंटे में 54,069 नये मामले दर्ज किए गए हैं। लगातार 17वें दिन देश में कोविड-19 के नये मामलों की संख्या एक लाख से कम दर्ज की गयी। यह केंद्र और राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के सहयोग से किए जा रहे सतत प्रयासों का नतीजा है।

भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की भी संख्या लगातार घट रही है। सक्रिय मामलों की संख्या गिरकर आज 6,27,057 हो गयी है। पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों की संख्या में कुल 16,137 की कमी आयी है। यह अब देश के कुल कोविड पॉजिटिव मामलों का केवल 2.08 प्रतिशत है।

Related Post