टोक्यो ओलंपिक: Neeraj Chopra ने दिलाया देश को पहला गोल्ड
Arvind Kumar
August 7th 2021 05:39 PM --
Updated:
August 7th 2021 05:43 PM
टोक्यो। जैवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाया है। जैवलिन थ्रो के फाइनल में नीरज चोपड़ा की शुरुआत शानदार रही है। उन्होंने अपनी पहली ही कोशिश में 87.03 मीटर की दूरी तय की है। इसी के साथ उन्होंने अपने क्वालिफिकेशन रिकॉर्ड से भी ज्यादा दूर भाला फेंका है। वहीं दूसरी कोशिश में उन्होंने 87.58 मीटर भाला फेंका।