IPLFinals: मुंबई इंडियंस की जीत पर कप्तान रोहित शर्मा ने कही ये बात

By  Arvind Kumar November 11th 2020 10:12 AM -- Updated: November 17th 2020 03:02 PM

दुबई। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में अपना दबदबा कायम रखते हुए फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से मात दे दी। लगातार पांचवीं बार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का खिताब जीतने पर मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने खुशी जाहिर की और कहा कि जीत की आदत बनाए रखना महत्वपूर्ण था जिसमें उनकी टीम सफल रही।

IPL 2020 Dubai

IPLFinals: मुंबई इंडियंस की जीत पर रोहित शर्मा ने कही ये बातवहीं रोहित शर्मा ने कहा, "मैं उन कप्तानों में नहीं हूं जो खिलाड़ियों के पीछे पड़ा रहे। उनमें आत्मविश्वास भरना महत्वपूर्ण है। क्रुणाल, हार्दिक और पोलार्ड लंबे समय से अपनी भूमिका निभा रहे हैं और वे जानते हैं कि उन्हें क्या करना है।"

यह भी पढ़ें- बरोदा में बीजेपी की करारी हार, कांग्रेस प्रत्याशी इंदुराज नरवाल जीते

IPL 2020 Dubai IPLFinals: मुंबई इंडियंस की जीत पर रोहित शर्मा ने कही ये बात

यह भी पढ़ें- गुजरात में बीजेपी की शानदार जीत, सभी 8 सीटों पर लहराया भगवा

दुबई में खेले गए फाइनल मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। इस मैच में रोहित ने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। इस मैच के बाद रोहित शर्मा आईपीएल में 200 मैच खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

IPL 2020 Dubai IPLFinals: मुंबई इंडियंस की जीत पर रोहित शर्मा ने कही ये बात

बता दें कि रोहित ही कप्तानी में ही मुंबई ने पिछली साल भी IPL जीता था। IPL 2020 में मिली इस शानदार जीत के बाद मुंबई इंडियंस के प्रशंसक टीम को बधाई दे रहे हैं।

Related Post