गुजरात में चल रही राष्ट्रीय खेलों में ITBP की नितिका वर्मा ने हासिल किया रजत पदक, पंचकूला में बहाती हैं पसीना

By  Vinod Kumar October 3rd 2022 05:21 PM

पंचकूला: गुजरात में खेली जा रही राष्‍ट्रीय खेलों की डिस्‍कस थ्रो (चक्‍का फेंक) प्रतियोगिता में प्राथमिक प्रशिक्षण केन्‍द्र भानू पंचकूला, भारत तिब्‍बत सीमा पुलिस बल की महिला कांस्‍टेबल नितिका वर्मा ने रजत पदक हासिल किया है। ईश्‍वर सिंह दूहन, प्राथमिक प्रशिक्षण केन्‍द्र भारत तिब्‍बत सीमा पुलिस बल भानू पंचकूला के महानिरीक्षक ईश्‍वर सिंह दूहन के कुशल मार्ग दर्शन में प्राथमिक प्रशिक्षण केन्‍द्र भानू में अलग-अलग खेलों के खिलाड़ी अभ्‍यास करते हैं। ये खिलाड़ी राष्‍ट्रीय एवं अन्‍तर्राष्‍ट्रीय स्‍तर पर विभिन्‍न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते हैं। बता दें कि 36वीं राष्‍ट्रीय खेलों का आयोजन गुजरात में हो रहा है। इन खेलों में 28 राज्‍य एवं 08 केन्‍द्र शासित प्रदेश भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में 36 खेलों का आयोजन किया जा रहा है जा रहा है। प्रतियोगिता में लगभग 15,000 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इन राष्‍ट्रीय खेलों का उदघाटन पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने किया था। खेलों में ' जुड़ेगा इण्डिया जीतेगा इण्डिया' का नारा दिया गया। राष्‍ट्रीय खेलों में प्राथमिक प्रशिक्षण केन्‍द्र भारत तिब्‍बत सीमा पुलिस बल भानू से चक्‍का फेंक प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के‍ लिए गई महिला कांस्‍टेबल नितिका वर्मा ने 51.8 मीटर थ्रो कर रजत पदक हासिल किया।प्राथमिक प्रशिक्षण केन्‍द्र भानू के महानिरीक्षक ने ईश्‍वर सिंह दुहन ने नितिका वर्मा को रजत पदक हासिल करने के लिए बधाई दी है।

Related Post