VIDEO : जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद, सैकड़ों वाहन फंसे
Arvind Kumar
November 28th 2019 05:56 PM
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में बारिश के बाद गुरुवार से बर्फबारी का दौर जारी है। बर्फबारी के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है। राजमार्ग बंद होने से सैकड़ों वाहन फंस गए हैं। इस बीच घाटी का तापमान भी गिर गया है। तापमान गिरकर शून्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस नीचे हो गया है।