अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहेंगी झूलन गोस्वामी, इंग्लैंड के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

By  Vinod Kumar August 20th 2022 05:44 PM

भारतीय महिला क्रिकेट की दिग्गज तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान पर अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेलने के बाद संन्यास लेंगी। लॉडर्स में भारत-इंग्लैंड दौरे का तीसरा और अंतिम एकदिवसीय मैच होगा। महिला क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज गेंदबाजों में से एक माना जाता है।

बीसीसीआई सूत्रों के मुताबिक, 24 सितंबर को तीसरा और आखिरी वनडे उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच हो सकता है। भारत की महिला क्रिकेट टीम 10, 13 और 15 सितंबर को इंग्लैंड में तीन टी20 मैच खेलेने के बाद 18, 21 और 24 सितंबर को तीन वनडे मैच खेलेगी।

Jhulan-Goswami-breaks-world-record-3मीडिया में आई खबरों के अनुसार, BCCI झूलन गोस्वामी को सम्मानजनक विदाई देना चाहता है। झूलन न्यूजीलैंड में ICC महिला विश्व कप 2022 के दौरान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के अंतिम ग्रुप मैच के पहले चोटिल हो गई थीं। इसके चलते वो मैच नहीं खेल पाई थीं।

Jhulan-Goswami-breaks-world-record-4

इस महान भारतीय तेज गेंदबाज ने 12 टेस्ट, 68 T20I और 201 ODI में देश का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने टेस्ट में 44 विकेट, महिला वनडे में 252 विकेट और महिला टी20ई में 56 विकेट लिए हैं। उन्होंने सभी फॉर्मेट में कुल मिलाकर 352 विकेट लिए हैं। झूलन वनडे में 200 से ज्यादा विकेट लेने वाली दुनिया की अकेली महिला खिलाड़ी भी हैं। मिताली राज (232) के बाद सबसे ज्यादा 201 वनडे मैच खेलने वाली दूसरी महिला क्रिकेटर हैं।

Jhulan-Goswami-breaks-world-record-5

झूलन ने बतौर तेज गेंदबाज 2005 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया और तब से उन्होंने लगातार पांच विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने 2005, 2009, 2013, 2017 और 2022 में ICC महिला विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

Related Post