इस दिन हरियाणा और हिमाचल में पहुंचेगा मॉनसून, बदलेगा मौसम का मिजाज

By  Arvind Kumar June 18th 2020 12:29 PM

चंडीगढ़। उत्तरी भारत में जल्द ही मॉनसून दस्तक देने जा रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 21 से 25 जून के बीच उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में मॉनसून के पहुंचने की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में पहली मॉनसून की बारिश 21-22 जून को हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर पूर्वी राजस्थान, पूर्वी हरियाणा में 22-23 जून को बारिश हो सकती है। वहीं 23-24 जून तक हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पंजाब, जम्मू-कश्मीर में मॉनसून पहुंचने की उम्मीद है।

मॉनसून के पहुंचने से मैदानी इलाकों में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। हरियाणा में कल से ही प्री मॉनसून की आहट के साथ मौसम में बदलाव आएगा। इससे तापमान में काफी गिरावट होगी। मौसम विभाग ने इस बार अच्छी बारिश की संभावना जताई जा रही है।

---PTC NEWS---

Related Post