लैंड स्लाइड से पुल टूटने से सांगला में फंसे 100 से ज़्यादा पर्यटक

By  Arvind Kumar July 26th 2021 02:18 PM

शिमला। किन्नौर के सांगला छितकुल मार्ग पर पहाड़ से पत्थर आने के बाद जहां 9 लोगों की मौत हो गई है वहीं पुल टूटने से सड़क मार्ग भी बंद हो गया है। पुल टूटने की वजह से सांगला में 100 से 120 पर्यटक फंस गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटकों को जल्द रेस्क्यू किया जाएगा।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बताया कि 9 मृतकों में से 8 शवों को दिल्ली भेज दिया गया है जबकि 1 सेना के जवान का शव खुद सेना एयर लिफ्ट करके भेजेगी। हिमाचल सरकार मृतकों को 4- 4 लाख मुआवजा देगी। पीएम ने भी उनसे बातकर घटना पर दुःख व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें- किसानों को लौटाने होंगे पीएम सम्मान निधि के 2.34 करोड़

यह भी पढ़ें- ट्रक का टायर बदल रहा था क्लीनर, गाड़ी ने रौंद डाला

मुख्यमंत्री ने बताया कि हालांकि कल किन्नौर में मौसम ख़राब नहीं था बाबजूद इसके इतना बड़ा हादसा हो गया। पर्यटकों से अपील है कि वह ऐसी जगहों का रुख़ न करें जहां भूस्खलन की संभावनाएं हों।

Related Post