नीरज 'रिकार्ड' चोपड़ा ने फिर किया कमाल, इस प्रतियोगिता को जीतने वाले पहले भारतीय बने

By  Vinod Kumar September 9th 2022 11:21 AM

भाला फेंक खिलाड़ी गोल्डलन ब्बॉय नीरज चोपड़ा रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। हर विश्वस्तरीय प्रतियोगिता में उनका भाला नए रिकॉर्ड बना रहा है। चोट से उबरने के बाद उन्होंने ज्यूरिख में डायमंड लीग फाइनल में वापसी की। इस प्रतियोगिता में उन्होंने पहला स्थान हासिल किया है। ऐसा करने वाले वह पहले खिलाड़ी हैं।

नीरज चोपड़ा ने 88.44 मीटर भाला फेंक चेक गणराज्य के जैकब वादलेच्चो को पछाड़कर पहले स्थान पक्का किया। डायमंड लीग फाइनल्स में नीरज चोपड़ा की शुरुआत अच्छी नहीं थी। पहले ही थ्रो में उन्होंने फाउल कर दिया था। इसके बाद दूसरे थ्रों में उन्होंने 88.44 मीटर थ्रो किया। उनके इस मार्क तक कोई प्रतिभागी नहीं पहुंच सका।

bribe (63)

नीरज ने तीसरा थ्रो 88, चौथा 86.11, पांचवां 87 और आखिरी थ्रो 83.6 का किया। टोक्यो ओलंपिक के रजत पदक विजेता जैकब वाडलेज 86.94 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वहीं जर्मनी के जूलियन वेबर को 83.73 मीटर थ्रो के साथ तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।

इससे पहले 2017 और 2018 में नीरज ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था, लेकिन तब वह टॉप 5 में भी जगह नहीं बना पाए थे, लेकिन इस बार नीरज चोपड़ा ने इतिहास रच दिया।

नीरज चोपड़ा के लिए हालिया समय बेहतरीन उपलब्धियों से भरा रहा है। 2021 ओलंपिक में स्वर्ण जीतने से पहले उन्होंने 2018 में एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड मेडल जीता था, जबकि इस साल विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में उन्होंने रजत पदक पर कब्जा जमाया था।

 

Related Post