हरियाणा विधानसभा विशेष सत्र: SYL पर हमारा संवेधानिक अधिकार, चंडीगढ़ पर अधिकार बरकरार रखेगा हरियाणा: CM

By  Vinod Kumar April 5th 2022 11:47 AM

हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र आज 11 बजे शुरू हुआ। सदन की कार्यवाही दो घंटे तक चलेगी। सदन में सीएम मनोहर लाल ने शोक संदेश पढ़कर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष ने शोक संदेश पढ़ा और मातृभूमि की रक्षा करने वाले वीर सैनिकों को नमन किया।

इसके बाद हरियाणा विधानसभा में पंजाब विधानसभा में पारित प्रस्ताव पर गहन चिंता प्रकट की गई। इसके साथ ही सीएम मनोहर लाल ने कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन में हरियाणा के अधिकारियों की भागीदारी कम हो रही है केंद्र सरकार से आग्रह करते हैं कि इस ओर ध्यान दें और हरियाणा के अधिकारियों की भागीदारी मुकम्मल हो, केंद्र सरकार से यह भी आग्रह करते हैं कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार हरियाणा के पानी का हिस्सा मिले।

Haryana Agricultural Produce Market Amendment bill, Haryana Vidhan Sabha, Haryana Appropriation Bill Panchkula Metropolitan Development Authority Amendment Bill,हरियाणा कृषि उपज मंडी संशोधन विधेयक फाइल फोटो

सीएम मनोहर लाल ने प्रस्ताव पढ़ते हुए कहा कि सतलुज यमुना लिंक नहर हरियाणा का अधिकार संवैधानिक है। हरियाणा विधानसभा एसवाईएल नहर के निर्माण को पूरा करने के लिए अब तक 7 प्रस्ताव पास कर चुकी है, लेकिन पंजाब सभी समझौतों की अवज्ञा कर रहा है।

Haryana assembly session Naina Chautala health workers Dadri, anil vij, हरियाणा विधानसभा सत्र, नैना चौटाला, हेल्थ वर्कर, दादरी, अनिल विज फाइल फोटो

सीएम ने कहा कि पंजाब ने हरियाणा के दावे को नामंजूर करते हुए कई प्रस्ताव पारित किए। 1 अप्रैल 2022 को पंजाब विधानसभा में विधेयक पारित किए। इसलिए सदन पंजाब के प्रस्ताव पर चिंता प्रकट करता है। ये हरियाणा के लोगों को स्वीकार्य नहीं है। चंडीगढ़ के दावे पर हरियाणा अपना अधिकार बरकरार रखेगा। पंजाब संतुलन को खराब कर रहा हैं।

Haryana Cabinet

सीएम ने कहा कि एसवाईल नहर के निर्माण के लिए उचित उपाय किए जाएं। केंद्र सरकार से यह सुनिश्चित करने का भी आग्रह है कि हरियाणा के अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति उसी अनुपात में रखी जाए, जो पंजाब पुनर्गठन एक्ट के तहत की गई थी।

Related Post