वर्दी की धौंस में बुजुर्ग से जबरन हुक्का पीने की जिद करने लगे पुलिसकर्मी, ग्रामीणों ने कर दी जोरदार धुनाई
Vinod Kumar
October 20th 2022 03:15 PM
गुरुग्राम/नीरज वशिष्ठ: साइबर सिटी गुरुग्राम के फाजिलपुर गांव मे पांच पुलिस कर्मियों की जमकर पिटाई का मामला सामने आया है। दरअसल पुलिस कंर्मियो पर आरोप है कि गाड़ी में सवार नशे में धुत्त पुलिस कर्मी फाजिलपुर गांव से गुजर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक बुजुर्ग व्यक्ति को हुक्का पीते देखा। इसके बाद पांचों पुलिस कर्मी हुक्का पी रहे बुजुर्ग परमजीत बेदी के घर में घुस गए और खाकी का रौब दिखाकर हुक्का पीने की जिद करने लगे।