राहत की खबर: स्मॉग से मिलेगा छुटकारा, अगले 48 घंटों में बारिश के आसार

By  Arvind Kumar November 5th 2019 01:01 PM

चंडीगढ़। (अमनप्रीत कौर) हरियाणा और पंजाब सहित एनसीआर में स्मॉग का कहर जारी है। स्मॉग की वजह से लोगों का सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। कई दिनों से लोग दूषित हवा में जीने को मजबूर हैं। इस बीच मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है। मौसम विभाग के मुताबिक 6 नवंबर के बाद हरियाणा और पंजाब में बारिश हो सकती है। इसके अलावा तेज हवाएं भी चलेंगी जिससे हवा में फैला स्मॉग कम हो जाएगा।

Weather 1 राहत की खबर: स्मॉग से मिलेगा छुटकारा, अगले 48 घंटों में बारिश के आसार

चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो चुका है और अगले 48 घंटों के बाद हरियाणा में बारिश हो सकती है। बारिश के साथ-साथ तेज हवाओं के चलने का भी अनुमान है। बारिश के बाद लोगों को स्मॉग से राहत मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें : हरियाणा की सड़कों पर सफर हो रहा सुरक्षित, हादसों से होने वाली मृत्यु दर में गिरावट

---PTC NEWS---

Related Post