देश भर में मनाई गई सुभाष चंद्र बोस की जयंती, संसद सेंट्रल में पीएम समेत कैबिनेट मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

By  Vinod Kumar January 23rd 2022 12:25 PM -- Updated: January 23rd 2022 01:34 PM

पूरा देश आज में नेताजी सुभाष चंद्र बोस (Subhas Chandra Bose) की 125वीं जयंती मनाई जा रही है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने संसद भवन के सेंट्रल हॉल में उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

इस दौरान  लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी उन्हें फूल अर्पित किए। सरकार ने सुभाष चंद्र बोस की जयंती को शामिल करने के लिए आज से यानी 23 जनवरी से गणतंत्र दिवस समारोह शुरू करने का फैसला किया है, जिसे इस साल से पराक्रम दिवस (Parakram Diwas) के रूप में मनाया जा रहा है।

उन्‍होंने इससे पहले ट्वीट करते हुए उन्‍हें श्रद्धांजलि दी. उन्‍होंने लिखा, ‘सभी देशवासियों को पराक्रम दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर उन्हें मेरी आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। राष्ट्र के प्रति उनके योगदान पर हर भारतीय को गर्व है।

पीएम मोदी ने बीते शुक्रवार को ऐलान करते हुए कहा था कि दिल्ली स्थित इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भव्य प्रतिमा लगाई जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेता जी की प्रतिमा वाली तस्वीर ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्‍होंने कहा, ‘जब तक नेताजी बोस की भव्य प्रतिमा बनकर तैयार नहीं हो जाती, तब तक उनकी होलोग्राम प्रतिमा उसी स्थान पर मौजूद रहेगी। मैं 23 जनवरी को नेताजी की जयंती पर होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण करूंगा।

बता दें कि आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर देश भर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान ने लोगों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही हरियाणा के सीएम मनोहर लाला ने एमएलएल हॉस्टल के पार्क में नेती जी की प्रतिमा का अनावरण किया।

 

 

 

Related Post