71वें गणतंत्र दिवस पर पीएम मोदी ने वॉर मेमोरियल में शहीदों को दी श्रद्धांजलि
Arvind Kumar
January 26th 2020 09:51 AM
नई दिल्ली। देश आज 71वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। आज से सात दशक पहले, 26 जनवरी को, हमारा संविधान लागू हुआ था। उसके पहले ही इस तारीख का विशेष महत्व स्थापित हो चुका था। ‘पूर्ण स्वराज’ का संकल्प लेने के बाद देश के लोग, 1930 से 1947 तक, प्रतिवर्ष 26 जनवरी को ‘पूर्ण स्वराज दिवस’ मनाया करते थे। इसीलिए सन 1950 में उसी ऐतिहासिक दिवस पर, लोगों ने, संविधान के आदर्शों के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए, एक गणतंत्र के रूप में, अपनी यात्रा शुरू की।और तब से प्रतिवर्ष 26 जनवरी को गणतन्त्र दिवस मनाते हैं।