मैनपुरी में पुलिस व लुटेरों में मुठभेड़, लूट का माल बरामद

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के कुरावली थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात लूट का सामान ले कर भागते लुटेरों और पुलिस की मुठभेड़ हो गई। लुट की सूचना मिलने के बाद एसपी विनोद कुमार, एएसपी राजेश कुमार भी मौके पर पहुंच गए।

By  Jainendra Jigyasu March 12th 2023 10:04 AM

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के कुरावली थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात लूट का सामान ले कर भागते  लुटेरों और  पुलिस की मुठभेड़ हो गई। लुट की सूचना  मिलने के बाद  एसपी विनोद कुमार, एएसपी राजेश कुमार भी मौके पर पहुंच गए।  एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। वहीं उसके चार अन्य साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दो साथी भाग निकले। उनके कब्जे से चोरी के जेवर, तमंचा और कारतूस, दो बाइक बरामद हुईं हैं। घायल बदमाश को जिला अस्पताल रेफर किया गया।

प्रदेशभर के अलग-अलग जनपदों में लूट चोरी आदि की वारदात अंजाम देने वाले शातिर लुटेरे गैंग की क्षेत्र में मौजूदगी की सूचना पर शनिवार की शाम जिले के अधिकारी व कुरावली पुलिस सक्रिय हो गई। सूचना मिली कि गैलानाथ पुल के पास गैंग के लोग किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं।  बदमाशों की घेराबंदी की तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। अचानक हुए हमले के बाद पुलिस ने पीछा किया। इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे पुलिसकर्मियों ने गिरफ्तार कर लिया। उनके चार अन्य साथी भी गिरफ्तार कर लिए गए। इनके कब्जे से कस्बा निवासी एक महिला के घर से चोरी जेवर आदि बरामद हुए।



Related Post