राहुल को समर्थन, काले लिबास में संसद पहुंची सोनिया, लोकसभा स्पीकर के मुंह के सामने लहराया काला कपड़ा

सदन की कार्यवाही शुरू होने के कुछ मिनट बाद ही हंगामे की भेंट चढ़ गई। जिसके चलते राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे और लोकसभा की शाम 4 बजे तक स्थगित कर दी।

By  Rahul Rana March 27th 2023 12:27 PM


ब्यूरो: सदन की कार्यवाही आज एक बार फिर शुरू होते ही खत्म हो गई। संदन में हंगामा बढ़ता देख राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे और लोकसभा की कार्यवाही शाम 4 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। 

आपको बता दें कि विपक्ष लगातार अदाणी समूह के खिलाफ सवाल कर रहा है। वहीं राहुल गांधी की सदस्यता जाने पर कांग्रेस पूरी तरह भड़की हुई है। जिसके चलते आज संसद में सोनिया गांधी काली साड़ी में पहुंची। इसके अलावा कांग्रेस के अन्य नेता भी काले कपड़े पहन कर विरोध कर रहें हैं। 


कांग्रेस सरकार पर लगातार यह आरोप लगा रही है कि वह लोकतंत्र की आवाज को दबा रहे हैं। अदाणी पर सरकार इतनी मेहरबान क्यों है। ईडी भी उसके खिलाफ कार्रवाई कर रही है जो भाजपा से सवाल कर रही है। कांग्रेस के प्रदर्शन में अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी भी मौजूद है। 



कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि सरकार विपक्ष से पूरी तरह से डरी हुई है। हमारी आवाज को दबाया जा रहा है। सरेआम लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। आज सरकार हमारी किसी भी बात का जवाब नहीं दे पा रही है। जिसके चलते हमें सड़कों पर उतरने को मजबूर होना पड़ रहा है। हालांकि आज सदन की कार्यवाही हंगामे के कारण शुरू होते ही स्थगित कर दी गई। 




Related Post