योगी के लगातार 6 साल पूरे होने पर प्रदेश भर में होंगे कार्यक्रम, अपनी उपलब्धियां बताएगी सरकार
उत्तर प्रदेश के मुख्मंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल का 25 मार्च को 6 साल पूरा होने जा रहा है। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा भव्य आयोजन की तैयारी कर रही है। प्रदेश में इस मौके को उत्सव के रूप में मनाए जाने की तैयारी हो रही है।

उत्तर प्रदेश के मुख्मंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल का 25 मार्च को 6 साल पूरा होने जा रहा है। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा भव्य आयोजन की तैयारी कर रही है। प्रदेश में इस मौके को उत्सव के रूप में मनाए जाने की तैयारी हो रही है। मुख्यमंत्री योगी के लगातार दूसरे कार्यकाल का पहला साल पूरा होने पर प्रदेश भाजपा अनेक स्तर पर तैयारियां कर रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री अपने कार्यकाल की उपलब्धियां भी गिनवाएंगे।
मुख्य मंत्री राज्य की राजधानी लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए अपने कार्यकाल की उपलब्धियों के बारे में बताएंगे। राज्य के मंत्री व भाजपा जनप्रतिनिधि प्रदेश के हर जिले में प्रेस कांफ्रेंस के जरिये प्रदेश सरकार की 6 साल की उपलब्धियों के बारे में बताएंगे। मुख्यमंत्री योगी अबतक उत्तर प्रदेश के सबसे अधिक समय तक रहने वाले मुख्यमंत्री बन चुके हैं। इस अवसर पर भाजपा जनप्रतिनिधि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की उपलब्धिओं के बारे में भी बताएंगे। गौरतलब है कि जल्द ही उत्तर प्रदेश में नगर निकाय का चुनाव भी होने वाला है। भाजपा अपनी उपलब्धियों को निकाय चुनाव के नजरिये से भी भुनाने की तैयारी में है।