प्रदेशवासियों को मिली राहत, यूपी में 65 घंटे बाद खत्म हुई बिजलीकर्मियों की हड़ताल

उत्तर प्रदेश में बिजली कर्मियों द्वारा चली 65 घंटे की हड़ताल रविवार दोपहर तीन बजे समाप्त हुई। सभी बिजली कर्मचारी अपने काम पर वापस लौट गये।

By  Jainendra Jigyasu March 19th 2023 10:21 PM

उत्तर प्रदेश में बिजली कर्मियों द्वारा चली 65 घंटे की हड़ताल रविवार दोपहर तीन बजे समाप्त हुई। सभी बिजली कर्मचारी अपने काम पर वापस लौट गये। राज्य के ऊर्जा मंत्री ने भी हड़ताल पर जाने वाले सभी कर्मचारियों पर लगे एस्मा सहित सभी तरह के मुकदमे हटाने और निलंबन वापस लेने के निर्देश जारी किया। 

 होईकोर्ट ने सोमवार को  कर्मचारी नेता एवं विभाग के अफसरों  को हाजिर होने का आदेश दिया है। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने तीन दिसंबर को हुए समझौते लागू करने की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार किया। ऐसे म में कोई सुनवाई नहीं होने पर बिजली कर्मचारियों ने 16 मार्च की रात 10 बजे से 72 घंटे की हड़ताल शुरू कर दी थी। 

हड़ताल को लेकर कर्मचारियों दो भागों में बंट गए थे। ऐसे में संघर्ष समिति से जुड़े संगठन हड़ताल में शामिल हो गए थे जबकि पॉवर आफिसर्स एसोसिशन सहित लगभग 10 संगठनों ने हड़ताल का विरोध किया था और उन्होंने कहा था कि वे दो घंटे अतिरिक्त काम करेंगे। हड़ताल की वजह से ग्रामीण इलाके में विद्युत आपूर्ति बुरी तरह से प्रभावित हो रही थी, जिसके चलते कॉरपोरेशन प्रबंधन ने 22 कर्मचारी नेता के खिलाफ एस्मा लगा दिया था। ऐसे में करीब तीन हजार से ज्यादा संविदाकर्मियों को बर्खास्त भी कर दिया गया था। 

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा और बिजली कर्चारियों के बीच सकारात्मक बातचीत हुई,  जिसके बाद उन्होंने तीन दिसंबर को हुए समझौते के क्रियांवयन और अन्य मांगों के समाधान का आश्वासन भी दिया। इसके अलावा ऊर्जा मंत्री ने निगमों के अध्यक्ष एम देवराज को सभी निलंबन, निष्कासन, एफआईआर सहित सभी तरह की कार्रवाई वापस लेने के भी आदेश दिए हैं। ऐसे में हड़ताल स्थगित हो गई।

Related Post