देश के सबसे प्रदूषित शहरों में हरियाणा ने तोडा उत्तर प्रदेश का रिकॉर्ड , 20 में से 12 हरियाणा के

By  Ajeet Singh October 31st 2019 02:48 PM

चंडीगढ़। दीपावली के बाद से हरियाणा के हवा की गुणवत्ता लगातार खराब होती जा रही है। हवा की गुणवत्ता इतनी खराब हो चुकी है कि समूचा प्रदेश गैस चैंबर बन चुका है हालत दिन प्रतिदिन सुधरने की बजाये ख़राब हो रहे हैं जिससे सांस और अस्थमा के मरीजों को अनेकों परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

देश के सबसे ज्यादा प्रदूषित 20 शहरों में हरियाणा के प्रदेश के 12 शहर शामिल हैं। यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI ) 350 से 475 के बीच दर्ज किया गया। हरियाणा और दिल्ली में पूरे दिन स्मॉग की घनी चादर छाई रही। उत्तर प्रदेश के मेरठ से लेकर हरियाणा के भिवाड़ी तक हवा की गुणवत्ता ‘गंभीर’ स्तर पर बनी हुई है। स्मॉग से आने वाले दिनों में भी राहत मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।

Gurugram Pollution देश के सबसे प्रदूषित शहरों में हरियाणा ने तोडा उत्तर प्रदेश का रिकॉर्ड , 20 में से 12 हरियाणा के

हरियाणा का पानीपत और उत्तर-प्रदेश का गाजियाबाद देश के सबसे प्रदूषित शहरों में दर्ज हुए। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने लोगों को सुबह की सैर बंद करने के साथ ही खुले में कोई भी गतिविधि नहीं करने की सलाह दी है। पानीपत गाजियाबाद के बाद वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में 475 के साथ देश के सबसे प्रदूषित शहरों में दर्ज हुआ पानीपत में सुबह आठ बजे पीएम-10 का स्तर 500 रिकॉर्ड किया गया। उधर सीपीसीबी विशेषज्ञों का कहना है कि हालात आपात स्थिति की तरफ जा रहे हैं। अगर मौसमी दशाओं में बदलाव नहीं हुआ तो प्रदूषण स्तर 500 के पार भी जा सकता है।

यह भी पड़ें : उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के कार्यक्रम से स्थानीय भाजपाइयों ने बनाई दूरी 

देश में सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों का वायु गुणवत्ता सूचकांक

शहर एक्यूआई

गाजियाबाद- 478

पानीपत- 475

बल्लभगढ़- 467

बागपत- 461

नोएडा- 450

ग्रेटर नोएडा- 438

हापुड़- 435

मेरठ- 430

बुलंदशहर- 430

कैथल- 423

दिल्ली- 419

जींद- 415

फरीदाबाद- 404

भिवाड़ी- 390

कुरुक्षेत्र- 390

करनाल- 388

गुरुग्राम- 365

भिवानी- 360

सिरसा- 359

अंबाला- 356

---PTCNews---

Related Post