जल्द भारत में वापसी कर सकती है PUBG

By  Arvind Kumar November 9th 2020 04:37 PM -- Updated: November 17th 2020 03:55 PM

नई दिल्ली। पबजी (PUBG) बैन होने से निराश हो चुके गेम लवर्स के लिए राहत की खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक PUBG Mobile जल्द ही भारत में वापसी कर सकती है। अगर सब कुछ सही रहा तो दिवाली तक आप फिर से पबजी खेल पाएंगे।

Pubg Mobile Lite

जल्द भारत में वापसी कर सकती है PUBGदरअसल कंपनी भारत में डेटा लोकलाइजेशन और पबजी के भारत में पब्लिशर को लेकर काम कर रही है। रिपोर्ट्स की माने तो पबजी जल्द ही Microsoft Azure के साथ पार्टनरशिप का ऐलान कर सकती है।

यह भी पढ़ें- हरियाणा: शादियों का ‘शौकीन’ NRI दूल्हा गिरफ्तार

Pubg Mobile Lite जल्द भारत में वापसी कर सकती है PUBG

कंपनी को उम्मीद है कि इस पार्टनरशिप के बाद वो भारत में डेटा लोकलाइजेशन के नियम का पालन कर सकेगी। हालांकि कंपनी को भारत में पब्लिशर भी चाहिए होगा। जिसे लेकर वो रिलायंस जियो और भारती एयरटेल सहित कई कंपनियों से बातचीत कर रही है।

यह भी पढ़ें- बाइडन का राष्ट्रपति बनना भारत के लिए क्या मायने रखता है?

Pubg Mobile Lite जल्द भारत में वापसी कर सकती है PUBG

देखना होगा कि पबजी कब तक ये करार कर लेती है और भारत में वापसी करती है। बता दें देशभर में लाखों लोग पबजी खेलते हैं। लेकिन इसके बैन होने से उन्हें निराश होना पड़ा है।

Related Post