पंजाब विधानसभा चुनाव: नई मुश्किल में फंसे भगवंत मान, चुनाव आयोग पार्टी को नोटिस

By  Vinod Kumar January 25th 2022 01:48 PM -- Updated: January 25th 2022 02:11 PM

punjab assembly election: पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार भगवंत मान नई मुश्किलों में फंस गए हैं। भगवंत मान ने संगरूर में रविवार को समर्थकों के साथ रोड शो निकाला था। आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के दौरान कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए रैलियों, रोड शो, बाइक रैली पर प्रतिबंध लगाया है।

चुनाव आयोग की मनाही के बाद भी मान ने अपनी पार्टी के समर्थकों के साथ रविवार को संगरूर जिले के धुरी में कथित तौर पर रोड शो किया, अब चुनाव आयोग की ओर से भगवंत मान के आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर आम आदमी पार्टी से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

धुरी के निर्वाचन अधिकारी इस्मत विजय सिंह ने सोमवार को कहा कि आप के जिला प्रमुख को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। चुनाव आयोग ने कहा है कि आम आदमी पार्टी से यह बताने को कहा गया है कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के लिए पार्टी के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की जानी चाहिए।

फाइल फोटो

आम आदमी पार्टी ने पिछले हफ्ते भगवंत मान को पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए सीएम उम्मीदवार घोषित किया था। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी ने एलान किया कि भगवंत मान संगरूर जिले की धुरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

इससे पहले भी आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने मोहाली में चुनाव आयोग की मनाही के बावजूद चुनावी सभा को संबोधित किया था।

Punjab elections 2022: Know all about AAP's CM candidate Bhagwant Mann फाइल फोटो

Related Post