शादी के बंधन में बंधे पंजाब के सीएम भगवंत मान, केजरीवाल ने निभाई पिता की रस्में

By  Vinod Kumar July 7th 2022 12:55 PM

पंजाब के सीएम भगवंत मान गुरप्रीत कौर के साथ शादी के बंधन में बंध गए। दोपहर 12 बजे सीएम आवास पर शादी की सभी रस्में (अनंद कारज) निभाईं गई। शादी के मौके पर बस कुछ खास मेहमानों को ही बुलाया गया था।

भगवंत मान गोल्डन शेरवानी और पीली पगड़ी नजर आए। वहीं, दुल्हन लाल जोड़े में दिखाई दी। दिल्ली के सीएम केजरीवाल परिवार समेत शादी में शामिल हुए। उन्होंने ही भगवंत मान की शादी में पिता की रस्में निभाईं।

शादी से पहले मान का रास्ता दुल्हन की बहनों ने रोक लिया। इसके बाद रिबन कटाई का नेग भी दुल्हन की बहनों ने सीएम से लिया। ये पहला मौका है जब पद पर रहते हुए पंजाब के किसी सीएम ने शादी की हो।

भगवंत मान की ये दूसरी शादी है। छह साल पहले पहली पत्नी से उनका तलाक हो चुका है। तालक के बाद उनकी पहली पत्नी अमेरिका में बच्चों के साथ रहती हैं। भगवंत मान की पहली शादी से दो बच्चे भी हैं।

भगंवत मान की होने वाली पत्नी गुरप्रीत कौर हरियाणा की रहने वाली हैं, लेकिन उनका परिवार पंजाब के राजपुरा में रहता हैं। गुरप्रीत अपने परिवार में सबसे छोटी हैं। उनकी दो बड़ी बहन और हैं। गुरप्रीत की दोनों बड़ी बहनें ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका में रहती हैं। उनके पिता खेती-बाड़ी का काम करते हैं। उन्होंने एमबीबीएस की पढ़ाई की है।

Related Post