हिमाचल की Rubina Dilaik बिग बॉस 14 की Winner, इनाम में मिलेंगे इतने पैसे

By  Arvind Kumar February 22nd 2021 09:54 AM -- Updated: February 22nd 2021 09:57 AM

मुंबई। टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) ने बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। शो के होस्ट सलमान खान ने रविवार रात विजेता के नाम का ऐलान किया। रुबीना द‍िलैक का नाम अनाउंस करने के बाद उनके फैंस के साथ-साथ परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। रुबीना द‍िलैक को बिग बॉस की ट्रॉफी के अलावा 36 लाख रुपये इनाम के तौर पर मिलेंगे।

Rubina Dilaik Bigg Boss 14 winner हिमाचल की Rubina Dilaik बिग बॉस 14 की Winner, इनाम में मिलेंगे इतने पैसे

रुबीना दिलैक हिमाचल प्रदेश के चौपाल उपमंडल के एक गांव की रहने वाली हैं। उनकी इस जीत के बाद गांव में भी जश्न का माहौल है। उनके परिजनों को पहले से ही उम्मीद थी कि रुबीना जरूर बिग बॉस की ट्रॉफी अपने नाम करेंगी। अब लोगों को उनके प्रदेश लौटने का इंतजार है।

Rubina Dilaik Bigg Boss 14 winner हिमाचल की Rubina Dilaik बिग बॉस 14 की Winner, इनाम में मिलेंगे इतने पैसे

टीवी एक्टर रुबीना दिलैक इस शो में अकेले नहीं आई थी, बल्कि पति अभिनव शुक्ला को भी बिग बॉस में एंट्री मिली थी। हालांकि बाद में अभिनव फिनाले से पहले आउट हो गए। रुबीना ने टॉप-5 फाइनलिस्ट में जगह बनाई और निक्की तंबोली, अली गोनी, राहुल वैद्य और राखी सावंत को पीछे छोड़ शो की विजेता बन गई।

यह भी पढ़ें- जेल में कैदी की पीट-पीट कर हत्या, संजय बुटाना गैंग के बदमाशों पर हत्या का आरोप

यह भी पढ़ें- 22 फरवरी से अब बिना रिजर्वेशन के भी ट्रेन में कर सकेंगे सफर

Rubina Dilaik Bigg Boss 14 winner हिमाचल की Rubina Dilaik बिग बॉस 14 की Winner, इनाम में मिलेंगे इतने पैसे

अपनी इस जीत के बाद रुबीना दिलैक ने अपने फैंस के लिए इंस्टाग्राम में एक वीडियो पोस्ट किया। जिसके जरिए उन्होंने दर्शकों का शुक्रिया किया। वहीं उन्होंने कहा कि वह जल्द ही अपने फैंस के लिए लाइव आएंगी।

बता दें कि इस खिताब को जीतने वाली रुबीना दिलैक पहली हिमाचली बन गई हैं। हालांकि कुछ वर्ष पहले द ग्रेट खली ने भी बिग बॉस में एंट्री की थी लेकिन वो इस शो के विजेता नहीं बन पाए थे।

Related Post