खारकीव में गोली लगने से भारतीय छात्र की मौत, सुपर मार्केट में लगी गोली

By  Vinod Kumar March 1st 2022 03:17 PM -- Updated: March 1st 2022 04:03 PM

यूक्रेन के खारकीव में गोलाबारी में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई है। विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। विदेश मंत्रालय ने कहा, ''गहरा दुख के साथ हम पुष्टि करते हैं कि आज सुबह खारकीव में गोलाबारी में एक भारतीय छात्र की जान चली गई। मंत्रालय उनके परिवार के संपर्क में है। हम परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।''

उन्होंने कहा कि विदेश सचिव रूस और यूक्रेन के राजदूतों को भारतीय नागरिकों के लिए तत्काल सुरक्षित मार्ग की हमारी मांग को दोहराने के लिए बुला रहे हैं, भारतीय अभी भी खारकीव और अन्य संघर्ष क्षेत्रों में शहरों में मौजूद हैं। इसी तरह की कार्रवाई रूस और यूक्रेन में हमारे राजदूतों द्वारा भी की जा रही है।''

 

मृतक छात्र का नाम  नवीन शेखरपा ज्ञानगोदर बताया जा रहा है। शेखरपा ज्ञानगोदर चौथे समेस्टर का छात्र बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक 21 साल का नवीन कर्नाटक के चेलागरी का रहने वाला है। जानकारी के मुताबिक नवीन सुपर मार्केट में जरूरी सामान खरीदने गया था। इसी बीच गोली लगने से उसकी मौत हो गई।

Indian student lost his life in shelling in Kharkiv मृतक छात्र का पासपोर्ट

Arindam Bagchi ने जानकारी दी है कि भारतीय विदेश सचिव रूस और यूक्रेन के राजदूतों से संपर्क में हैं। इसमें यह मांग उठाई गई है कि भारतीय छात्रों और नागरिकों को निकलने के लिए सुरक्षित रास्ता दिया जाए क्योंकि कई छात्र अभी खारकीव और अन्य शहरों में फंसे हुए हैं।

Russia-Ukraine war: Indian embassy advises its citizens to leave Kiev urgently

बता दें कि यूक्रेन में अभी भी कई छात्र फंसे हुए हैं। भारत अपने नागरिकों को निकालने के लिए हर संभव कोशिश कर रहा है। चार केंद्रीय मंत्री भी यूक्रेन के सीमावर्ती देशों में ऑपरेशन गंगा के लिए कॉर्डिनेशन कर रहे हैं। अब तक कई छात्रों को फ्लाइट के जरिए यूक्रेन के साथ लगते दूसरे देशों के सीमावर्ती क्षेत्रों हंगरी, पौलेंड, रोमानिया से भारत निकाल चुका है।

Dr Sunil Sharma helping students who stranded on Romania border

इससे पहले आज भारतीय छात्रों के लिए एक एडवाइजरी जारी की गई थी। एडवाइजरी में कहा गया था कि भारतीय छात्र जल्द से जल्द कीव को छोड़ दें। बस,ट्रेन या किसी भी संसाधन के जरिए जल्द से जल्द कीव से बाहर निकलने की कोशिश करें।

 

Related Post