सीमा अंतिल के परिजन बोले- ओलंपिक से मेडल जीतकर लौटेगी बेटी

By  Arvind Kumar July 3rd 2021 10:48 AM

सोनीपत। (जयदीप राठी) सोनीपत के एक छोटे से गांव खेवड़ा की सीमा अंतिल ने एक बार फिर अपने प्रदेश के साथ साथ पुरे देश का नाम रोशन कर टोक्यो ओलिंपिक में डिस्कस थ्रो के लिए क्वालीफाई किया है। सीमा का ये चौथा ओलिंपिक होगा। परिवार को उम्मीद है कि अबकी बार सीमा मेडल के साथ देश वापिस लौटेगी। सीमा की उपलब्धि पर परिवार में जश्न का माहौल है और परिवार को इस बार सीमा से ओलंपिक में मेडल की उम्मीद है और उनका मानना है कि सीमा अबकी बार देश के करोड़ो लोगों की उम्मीद पर खरा उतरेंगी।

सीमा अंतिल के पिता विजय पाल सिंह, माँ प्रकाशी देवी और भाई अमित के साथ साथ खेल विभाग के कोच अनिल का मानना है कि सीमा अबकी बार अपने खेल के दम पर देश को मेडल दिलाने में कामयाब रहेगी और इसके लिए वो कड़ा अभ्यास कर रही है। उसके अलावा उन्होंने कहा कि सीमा का ये चौथा ओलम्पिक है और इसके लिए उसने 14 से 15 किलो वजन भी कम किया है जिसके चलते अबकी बार वो मेडल जितने में कामयाब रहेगी।

यह भी पढ़ें- हरियाणा पुलिस ने सोनीपत से पकड़ा मोस्ट वांटेड अपराधी

यह भी पढ़ें- हरियाणा: सरकारी गोदाम से सरसों की 6512 बोरियां गायब

सीमा अंतिल अभी तक टोक्यो ओलिंपिक में जाने वाले सबसे बड़ी और अनुभवी एथलेटिक्स खिलाड़ी हैं और देश को उम्मीद है कि सीमा अबकी बार देश के लिए मेडल जरूर लेकर आएंगी।

बता दें कि सीमा अंतिल ने मंगलवार को नेताजी सुभाष नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स में फास्ट एंड अप 60वीं राष्ट्रीय अंतर-राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप के अंतिम दिन टोक्यो ओलंपिक खेलों में डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता के लिए 63.72 मीटर थ्रो के साथ क्वालीफाई किया। वह टोक्यो 2020 के लिए क्वालीफाई करने वाली 12वीं व्यक्तिगत भारतीय एथलीट बनीं।

Related Post