होटल में पुलिस ने मारी रेड, आपत्तिजनक हालत में मिली 4 महिलाएं और 3 युवक

By  Vinod Kumar June 28th 2022 05:06 PM -- Updated: June 28th 2022 05:11 PM

चरखी दादरी: हरियाणा पुलिस ने महेंद्रगढ़ रोड पर स्थित एक होटल में चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंडा फोड़ किया है। पुलिस ने चार महिलाओं और तीन पुरुषों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। पुलिस ने होटल संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि महेंद्रगढ़ रोड पर नैना फैमिली होटल एंड रेस्टोरेंट में देह व्यापार का धंधा जोरों पर चल रहा है। पुलिस ने मिली सूचना के आधार पर प्लान तैयार कर छापेमारी की और सात लोगों को गिरफ्तार किया।

चारों महिलाएं भिवानी के अलावा दिल्ली और राजस्थान की रहने वाली हैं। इस स्कैंडल में 24 से लेकर 32 साल की महिलाएं शामिल हैं। इसके अलावा पुलिस ने होटल संचालक सोमत्त, बिहार के किशनगंज जिला निवासी मजहर आलम और करनाल के कबूलपुर खेडा निवासी मनीष को भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया है। पुलिस अब आगे की कार्रवाई के लिए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Related Post