सिमरनजीत मान के विवादित बोल, कहा: हरियाणा को नहीं आती शर्मा, भगत सिंह को बताया आतंकी

By  Vinod Kumar July 15th 2022 04:16 PM

करनाल/ डिंपल चौधरी: नवनिर्वाचित सांसद सिमरन जीत सिंह मान ने एक के बाद एक कई विवादित बयान दिए हैं। सिमरनजीत सिंह मान ने कहा कि हम हिंदू बहूल्य देश में रहते हैं। संविधान के आर्टिकल 25 के तहत एक सिख किरपाण पहन सकता है। साथ में रख भी सकता है। कम गिनती के सांसद को करपान लेकर जाने देंगे या नहीं। सिख नेताओं ने गलत वायदों पर भारत के साथ जाने का फैसला किया था। जितने भी वायदे किए थे। उससे हिंदू मुकर रहे हैं। करनाल में सिमरनजीत मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस पत्रकारों के साथ बातचीत में कई ऐसे जवाब दिए हैं जो शायद किसी गले से नीचे ना उतरें।

सवाल: संसद की शपथ लेंगे तो उसमें लिखा होगा देश की उन्नति के लिए काम करेंगे। जबकि आपकी खालिस्तान की बात करते हो।

बीजेपी ने भी यही शपथ ली है तो 2020 में उन्होंने लद्दाख का 9 हजार वर्ग क्षेत्रफल इलाका चीन को क्यों लूटा दिया है। अब तक 40 हजार वर्ग क्षेत्रफल का एरिया चीन को लूटा चुके हैं। उन्होंने हिंदुस्तान की धरती की रक्षा करने की शपथ ली थी। महाराजा रणजीत सिंह ने लद्दाख को दरबार से जोड़ा था। सिखों को भावना लद्दाख से जुड़ी हुई है। तो ऐसे में तो सवाल अजीब हुआ।

सवाल: खालिस्तान की मांग करने वाले आतंकवादी कहलाते हैं, क्या कहेंगे।

भारत यदि पाकिस्तान और चीन को अपनी जमीन दे रहे हैं। ऐसे में अगर खालिस्तान को मंजूर किया जाता है तो एक बफर स्टेट बन जाएगा। इस्लामिक देश पाकिस्तान के पास परमाणु बम है, हिंदू राष्ट्र भारत और कॉमरेड चीन के पास भी परमाणु हथियार है, लेकिन खालिस्तान बफर स्टेट होगा, जिससे दक्षिण एशिया में कभी परमाणु युद्ध नहीं होगा।

सिमरनजीत सिंह मान ने कहा कि आपके सीएम कहते हैं कि चंडीगढ़ तो हमारा है। विधानसभा के लिए जमीन चंडीगढ़ से बाहर ले ली। हम लोग भैंस का दूध पीते हैं। भैंस का दूध पीने वाले का दिमाग मोटा हो जाता है। मनोहर लाल दो बार सीएम बन गए हैं। ये गाय का दूध पीते हैं। हरियाणा बना था हरियाणवियों के लिए पर यहां पंजाबी लाला सीएम बना हुआ है। आपको शर्म नहीं आती।

सवाल: शहीद भगत सिंह को आप आतंकी बोलते हैं ?

भगत सिंह ने एक अंग्रेज नौवजान अफसर की हत्या की थी। अमृतधारी सिख चनन सिंह को मार दिया था। नेशनल असेंबली में बम फेंक दिया था। अब भगत सिंह टेररिट नहीं है तो क्या है। इसी बीच सवाल हुआ कि भगत सिंह ने देश की आजादी के लिए ऐसा किया गलत नहीं है। तो मान ने जवाब में कहा कि गलत तो गलत है।

सवाल: भिंडरावाला पर क्या कहेंगे

भिंडरावाला सिखों का लीडर है। जो आजादी दिलवाना चाहता था। भाजपा, कांग्रेस ने पहले ही देश को तोड़ दिया है।

सवाल: सिद्धू मूसेवाला की मौत पर क्या कहोगे।

सिद्धू मूसेवाला तो मेरा आदमी था। वो तो मेरे को बुला रहा था। उसके जान के खतरे को आईबी, सीआईडी, दिल्ली पुलिस व अन्य एजेंसियों ने पहले ही बता दिया था। सीएम भगवंत मान ने उनकी सुरक्षा वापस ले ली थी। अगले दिन उसका कत्ल हो गया। ये तो आप की प्रदेश सरकार ने कत्ल करवाया है। संसद में प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार के ऊपर केस दर्ज की मांग की जाएगी। सिद्धू का कत्ल हरियाणा ने किया है। अभी तक हरियाणा ने इस मामले में कोई तफतीश नहीं की।

सवाल: पंजाब में गैंगस्टर बढ़ रहे हैं।

जवाब: हरियाणा वाले गैंग बढ़ रहा है। सभी हरियाणा वाले पंजाब में गैंगवार कर रहे हैं। जिम्मेदारी भले ही गोल्डी बराड़ ने ली हो, पर मारने वाले तो सारे हरियाणा के हैं।

Related Post