15 अगस्त से पहले दिल्ली को दहलाने की साजिश नाकाम! 2 हजार कारतूस के साथ छह गिरफ्तार

By  Vinod Kumar August 12th 2022 12:21 PM

15 अगस्त को भारत अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। स्वतंत्रता दिवस से पहले ही देशभर में तिरंगा यात्रा, घर घर तिरंगा अभियान समेत कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस से पहले ही भारत की सुरक्षा एजेंसियां और सुरक्षा बल सतर्क हो गए हैं। न्यूज एजेंसी एनआई ने खबर की पुष्टि की है।

स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में रची जा रही खतरनाक साजिश का पर्दाफाश हुआ है। दिल्ली से पुलिस ने 2 हजार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने इस मामले में कारतूस की सप्लाई करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

दिल्ली पुलिस 15 अगस्त के चलते हाई अलर्ट पर है। हर जगह पुलिस और खूफिया तंत्र की पूरी नजर है। पूरी दिल्ली समेत लालकिले पर सुरक्षा के इंतजाम कड़े किए गए हैं। इस बीच पुलिस को जानकारी मिली की आनंद विहार इलाके में दो संदिग्ध है जिसके पास हथियार हो सकता है। सूचना मिलने के बाद हरकत में आई पुलिस ने कारतूस के सप्लायर्स को 2 बैग के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की तरफ से अब इन आरपियों से पूछताछ कर रही है।

2 हजार कारतूस की सप्लाई कहां और किसे करने जा रहे थे इसका पता लगाने के लिए पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस को आशंका है कि इन कारतूसों का इस्तेमाल किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए होना था।

बता दें कि 15 अगस्त पर इस बार लाल किले की सुरक्षा में 10 हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। खुफिया एजेंसियों ने स्वतंत्रता दिवस के चलते अलर्ट जारी करते हुए कहा कि आतंकी सगंठन दिल्ली को दहलाने की साजिश रच सकेत हैं। खुफिया इनपुट के बाद पूरी दिल्ली को 15 अगस्त से पहले ही हाई अलर्ट पर है।

नोट: सभी तस्वीरें सांकेतिक हैं।

Related Post