कोरोना लॉकडाउन: 10 दिन पैदल चल नागपुर से चंडीगढ़ पहुंचे 6 हिमाचली

By  Arvind Kumar May 6th 2020 05:26 PM -- Updated: May 6th 2020 05:27 PM

शिमला। कोरोना के चलते लगाए गए लॉकडाउन के कारण हिमाचल प्रदेश के चंबा के छह लोग नागपुर में फंसे हुए थे। नागपुर से ये लोग पैदल ही हिमाचल के लिए चल पड़े और करीब 10 दिन में पैदल चलकर और लिफ्ट लेकर चंडीगढ़ स्थित हिमाचल भवन पहुंचे। चंबा जिले के छह लोगों में सुरेंद्र कुमार, अजय कुमार, संजीव, सुभाष, अनूप और कमल कुमार शामिल है। हिमाचल भवन पहुंचने पर इनकी हर तरह की मदद की गई। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने खुद इनसे बात भी की।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने व्यक्तिगत रूप से इन व्यक्तियों से टेलीफोन पर बात की और उन्हें उनकी आगे की यात्रा के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर उनकी चंबा यात्रा के लिए एक टेम्पो ट्रेवलर की व्यवस्था की गई। यह खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किए जाएगा।

---PTC NEWS---

Related Post