सौरव गांगुली ने BCCI के अध्यक्ष का पदभार संभाला, प्रेसवार्ता में कही ये बात

By  Arvind Kumar October 23rd 2019 04:09 PM

मुंबई। सौरव गांगुली ने बुधवार को बीसीसीआई के अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के 39वें अध्यक्ष बनने के बाद, पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने एमएस धोनी को लेकर कहा कि वह खेल के महान खिलाड़ियों में से एक हैं। भारत को एमएस धोनी पर गर्व है।

Saurav Ganguali सौरव गांगुली ने BCCI के अध्यक्ष का पदभार संभाला, प्रेसवार्ता में कही ये बात

विराट की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि विराट कोहली बहुत बड़े खिलाड़ी है। आप 4-5 साल में उनका खेल देखिए। वो भारतीय क्रिकेट को अलग स्तर पर ले गए हैं। उन्होंने कहा कि हम सुनिश्चित करेंगे कि भारतीय क्रिकेट सुचारू रूप से चले। हमें विराट कोहली के साथ बैठना होगा और देखना होगा कि वह टेस्ट सेंटरों के लिए क्या चाहते हैं।

यह भी पढ़ें : अनुराग के छोटे भाई अरुण बने HPCA के नए अध्यक्ष

बता दें कि गांगुली को BCCI मुख्यालय में जनरल बॉडी मीटिंग के दौरान अध्यक्ष के रूप में चुना गया था। गांगुली इस पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करने वाले एकमात्र उम्मीदवार थे और निर्विरोध चुने गए।

---PTC NEWS---

Related Post