PTC News
Search
🔍 Search

IND vs AUS T20: भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज का पहला मैच आज, जानिए कब-कहां देख सकते हैं लाइव स्ट्रीमिंग

विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भारत हार के बाद अब इन दोनों टीमों में 5 टी20 मैचों की सीरिज खेली जानी है। इस सीरिज की शुरूआत 23 नवंबर यानी आज से होने जा रही है।

By  Deepak Kumar November 23rd 2023 03:26 PM

ब्यूरोः विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भारत हार के बाद अब इन दोनों टीमों में 5 टी20 मैचों की सीरिज खेली जानी है। इस सीरिज की शुरूआत 23 नवंबर यानी आज से होने जा रही है। टी20 सीरिज का पहला मैच विशाखापत्तनम में खेला जाएगा। आइए जानते हैं भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया T20 सीरिज के 5 मैच कब और कहां खेले जानें हैं.... 

 IND vs AUS T20I सीरीज: स्थान और तारीखें

  • 23 नवंबर: पहला टी20, विशाखापत्तनम
  • 26 नवंबर: दूसरा टी20, तिरुवनंतपुरम
  • 28 नवंबर: तीसरा टी20, गुवाहाटी
  • 1 दिसंबर: चौथा टी20, रायपुर
  • 3 दिसंबर: पांचवां टी20, बेंगलुरु

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के टी20 मैच का समय

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 मैच के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। टॉस तय समय से आधे घंटे पहले शुरू होगा.

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के टी20 मैच का लाइव स्ट्रीमिंग

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का प्रसारण जियो सिनेमा, स्पोर्ट्स 18 और कलर्स सिनेप्लेक्स पर होगा

दोनों टीमों के संभावित प्लेयर

भारतः सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़ (उप-कप्तान), इशान किशन, यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान, मुकेश कुमार

ऑस्ट्रेलिया: मैथ्यू वेड (कप्तान), आरोन हार्डी, जेसन बेहरनडॉर्फ, सीन एबॉट, टिम डेविड, नाथन एलिस, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर संघा, मैट शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, केन रिचर्डसन, एडम जम्पा

Related Post