करनाल जिले का तरावड़ी पुलिस थाना हरियाणा का “सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन“ घोषित

By  Arvind Kumar April 13th 2021 02:03 PM

चंडीगढ़। हरियाणा में करनाल जिले के तरावड़ी पुलिस थाने को वर्ष 2020 के लिए पुलिस थानों की वार्षिक रैंकिंग में प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन घोषित किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से तरावड़ी पुलिस थाने को ‘बेस्ट पुलिस स्टेशन 2020’ का प्रमाण पत्र भी जारी किया है।

Best Police Station in Haryana करनाल जिले का तरावड़ी पुलिस थाना हरियाणा का “सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन“ घोषित

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मनोज यादव ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा प्रत्येक वर्ष सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशनों की वार्षिक रैंकिंग की जाती है। देश के 10 सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशनों का चयन करने के अतिरिक्त, राज्यवार रैंकिंग भी जारी की जाती है, जिसमें तरावड़ी पुलिस स्टेशन को शामिल किया गया है।

डीजीपी ने पुलिस स्टेशन की टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इससे न केवल राष्ट्रीय स्तर पर हमारे कर्मियों की मेहनत को पहचान मिली है, बल्कि अन्य पुलिस थानों के कर्मचारियों को भी सभी स्तरों पर अपने प्रदर्शन को सुधारने की कोशिश करने और बेहतर करने की प्रेरणा मिलेगी।

Best Police Station in Haryana करनाल जिले का तरावड़ी पुलिस थाना हरियाणा का “सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन“ घोषित

Best Police Station in Haryana करनाल जिले का तरावड़ी पुलिस थाना हरियाणा का “सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन“ घोषित

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने देश में पुलिस स्टेशनों की रैंकिंग का एक समान मॉडल अपनाया है। रैंकिंग का मूल उद्देश्य पुलिसिंग की गुणवत्ता में सुधार करना और इसे सिटीजन फ्ऱेंडली बनाना है।

हाल ही में हरियाणा पुलिस अकादमी, मधुबन और आरटीसी भोंडसी को देश की सर्वश्रेष्ठ पुलिस अकादमी चुने जाने पर केंद्रीय गृह मंत्री ट्रॉफी से सम्मानित किया गया था।

Related Post