खेलो इंडिया यूथ गेम्स में शामिल हो गए ये पांच खेल, जानिए इनके बारे में

By  Vinod Kumar May 19th 2022 06:17 PM -- Updated: May 19th 2022 06:24 PM

आगामी 4 जून से लेकर 13 जून 2022 तक खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 का आयोजन हरियाणा में किया जाएगा। इनमें अंडर-18 आयु वर्ग के 25 खेलों में भारतीय मूल के 5 खेल भी शामिल कए गए हैं। ये खेल पंचकूला के अलावा शाहाबाद, अंबाला, चंडीगढ़ और दिल्ली में होंगे। इन खेलों में लगभग 8,500 खिलाड़ी भाग लेंगे।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स की शुरुआत वर्ष 2018 में हुई थी और इसका श्रेय तत्कालीन खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर को जाता है। खेलो इंडिया गेम्स में पहली बार पांच पारंपरिक भारतीय खेलों को शामिल किया गया है। इन खेलों में गतका, थांग-ता, योगासन, कलारीपायट्टू और मलखंभ शामिल हैं। इनमें गतका, कलारीपयट्टू और थांग-ता पारंपरिक मार्शल आर्ट्स हैं, जबकि मलखंभ और योग फिटनेस से जुड़े हुए खेल हैं।

देश के अपने माइक्रो-ब्लॉगिंग मंच, कू ऐप पर इसकी जानकारी देते हुए मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स (@YASMinistry) ने एक के बाद एक कई पोस्ट्स किए हैं। इनमें से पहले खेल के बारे में मिनिस्ट्री ने कू पोस्ट करते हुए कहा है:

योगासन #KheloIndiaYouthGames2021 में शामिल 5 स्वदेशी खेलों में से तीसरा है।?

व्यायाम की एक प्रणाली, जिसमें सांस पर नियंत्रण और खिंचाव शामिल है, जो हमारे दिमाग और शरीर को आराम देने में मदद करता है। ऐसा माना जाता है कि इसकी शुरुआत सभ्यता के जन्म के साथ हुई थी!?‍♀️

#yoga #IDY2022

आइए डालते हैं खेलों पर एक नज़र

गतका

पंजाब सरकार ने गतका खेल को मार्शल आर्ट्स के तौर पर मान्यता दी है, जिसे पहली बार यूथ खेलो इंडिया गेम्स में शामिल किया गया है। गतका निहंग सिख योद्धाओं की पारंपरिक युद्ध शैली है। खिलाड़ी इसका उपयोग आत्मरक्षा के साथ खेल के रूप में भी करते हैं। सिखों के धार्मिक उत्सवों में इस कला का शस्त्र संचालन प्रदर्शन किया जाता है।

 Khelo India Youth Games, Khelo India Games 2022 , Gatka, Thang-ta, Yogasana, Kalaripayattu, Mallakhamb

थांग-ता

थांग-ता एक मणिपुरी प्राचीन युद्धकला है। इसमें कई तरह की युद्ध शैलियाँ शामिल हैं। थांग शब्द का अर्थ तलवार और ता शब्द का भाला होता है। इस प्रकार थांग-ता खेल तलवार, ढाल और भाले के साथ खेला जाता है। यह कला आत्मरक्षा तथा युद्ध कला के साथ पारंपरिक लोकनृत्य के रूप में भी जानी जाती है।

योग भारतीय संस्कृति की पुरातन विरासत है और योग मनुष्य के शरीर और दिमाग को लाभ पहुँचाता है। आजकल सभी खेलों के खिलाड़ी अपने प्रैक्टिस शेड्यूल में योग को जरूर शामिल करते हैं। योगासन को प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में विकसित करने के प्रयास के तहत इसे खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 में शामिल किया गया है।

 Khelo India Youth Games, Khelo India Games 2022 , Gatka, Thang-ta, Yogasana, Kalaripayattu, Mallakhamb

कलारीपायट्टू

कलारीपायट्टू केरल का पारंपरिक मार्शल आर्ट है। इस खेल को कलारी के रूप में भी जाना जाता है। इसमें पैर से हमला, मल्लयुद्ध और पूर्व निर्धारित तरीके शामिल हैं। कलारीपयट्टू को दुनिया की सबसे पुरानी युद्ध पद्धतियों में से एक है। यह केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक समेत पूर्वोतर देश श्रीलंका और मलेशिया के मलयाली समुदाय के बीच भी काफी लोकप्रिय है।

 Khelo India Youth Games, Khelo India Games 2022 , Gatka, Thang-ta, Yogasana, Kalaripayattu, Mallakhamb

मलखंभ

मलखंभ भारत का प्राचीनतम पारंपरिक खेल है। यह दो शब्दों के मेल से बना हुआ है, जिसमें मल्ल शब्द का अर्थ योद्धा और खंभ शब्द का खंभा होता है। इसमें खिलाड़ी लकड़ी के एक खंभे से सहारे फिटनेस से जुड़े अलग-अलग योग तथा करतब दिखाकर अपनी शरीरिक लचक का प्रदर्शन करता हैं। मलखंभ में बहुत कम समय में शरीर के सभी हिस्सों की करसत की जा सकती है। इस खेल को सबसे पहले मध्य प्रदेश राज्य ने वर्ष 2013 में राज्य खेल घोषित किया था।

Related Post