अमेरिका में बवंडर ने मचाई तबाही, 50 से अधिक लोगों की मौत, घरों की छतें उड़ी

By  Vinod Kumar December 11th 2021 05:48 PM -- Updated: December 11th 2021 06:02 PM

नेशनल डेस्क: अमेरिका (America) में आए एक टोर्नेडो (तूफान) के बाद कम से कम 50 लोगों के मारे जाने की संभावना है। ये तूफान अमेरिका के केंटुकी राज्य में आया है। इसके अलावा अन्या राज्यों के कई शहरों में भी नुकसान की खबर है। राज्य के गवर्नर एंडी बेशियर ने इसकी पुष्टि की है। बेशियर ने कहा, हम जानते हैं कि बवंडर की वजह से 50 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा घरों की छतें भी उड़ गई हैं। कई घरों को भारी नुकसान हुआ है।

उन्होंने कहा कि अधिकांश नुकसान ग्रेव्स काउंटी (Graves County) में हुआ है, जिसमें मेफील्ड शहर भी शामिल है। इसने मेफील्ड में उतनी ही तबाही मचाई है, जितना किसी भी शहर में आमतौर पर बवंडर आने पर होता है।

बवंडर शुक्रवार की रात में अमेरिका के मध्य इलाके में आया। राज्यपाल ने कहा कि पानी से भरे दो ट्रैक्टर-ट्रेलर मेफील्ड की ओर जा रहे हैं, ताकि ये सुनिश्चित किया जा सके कि लोगों को पीने का पानी मिल सके।

tornado storms strike in USA Kentucky बवंडर के बाद पसरा सन्नाटा

बेशियर ने नेशनल गार्ड को तैनात करते हुए रातोंरात आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी थी। बेशियर ने कहा कि हमारे पास मेफील्ड में एक कारखाना है, जिसकी छत ढह गई है। ये एक बड़ी घटना है। बवंडर की वजह से प्रभावित इमारतों में ग्रेव्स काउंटी कोर्टहाउस और आसपास की जेल शामिल हैं। अमेरिकी जनगणना के अनुसार, मेफील्ड लगभग 10,000 लोगों का शहर है।

tornado storms strike in USA Kentucky सांकेतिक फोटो

NOAA स्टॉर्म प्रेडिक्शन सेंटर के अनुसार, पांच राज्यों अर्कांसस, इलिनोइस, केंटकी, मिसौरी और टेनेसी में कम से कम 24 बवंडर की सूचना मिली थी। अर्कांसस के अधिकारियों ने कहा कि कम से कम दो लोगों की मौत हुई। वीकेंड में अधिक गंभीर मौसम की संभावना बनी हुई है, क्योंकि बवंडर पूर्व की ओर बढ़ेगा। शनिवार की शुरुआत में बवंडर उत्तरी लुइसियाना से दक्षिणी ओहियो की ओर भी बढ़ सकता है।

tornado storms , USA ,Kentucky, टोरनेडो, यूएसए, केंटुकी घरों की गिरी हुई छतें

पूर्वोत्तर अरकंसास के मोनेट में शुक्रवार को एक बवंडर ने एक नर्सिंग होम को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, कम से कम 20 लोग घायल भी हुए। वहीं, बवंडर की वजह से 2।4 लाख लोगों को अंधेरे में रहने पर मजबूर होना पड़ा है। शुक्रवार को अरकंसास से इंडियाना तक मौसम अलर्ट जारी कर दिए गया था।

Related Post