जांच में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पदक से 121 पुलिसकर्मी सम्मानित, तीन हरियाणा से
Arvind Kumar
August 12th 2020 07:15 PM
नई दिल्ली। वर्ष 2020 के लिए ‘जांच में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री के पदक’ से 121 पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया है। इनमें तीन पुलिस कर्मी हरियाणा से हैं जिनमें शशांक कुमार सावन (एसपी), अनिल कुमार (सब इंस्पेक्टर) और रीता रानी (महिला सब इंस्पेक्टर) शामिल हैं।