यूपी के इतिहास का सबसे बड़ा बजट पेश, जानिए बजट में क्या कुछ है खास?

By  Arvind Kumar February 18th 2020 12:43 PM

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में योगी सरकार ने वित्त वर्ष 2020-21 का बजट पेश कर दिया। बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने योगी सरकार के पिछले कार्यकाल के दौरान किए विकास कार्यों की जानकारी दी। वहीं उन्होंने अपनी सरकार की प्राथमिकताओं का भी बजट भाषण में जिक्र किया। वित्त मंत्री ने 5 लाख 12 हजार 860 करोड़ 72 लाख रुपए का बजट पेश किया है। यह बजट पिछले वित्तीय वर्ष के मुकाबले 33 हजार 159 करोड़ रुपए ज्यादा है। जानकारी के मुताबिक यह बजट यूपी के इतिहास का सबसे बड़ा बजट है।

UP Finance Minister Suresh Khanna present UP Budget 2020-21 यूपी के इतिहास का सबसे बड़ा बजट पेश, जानिए बजट में क्या कुछ है खास?

बजट में क्या कुछ खास?

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए 35 करोड़ रुपए।

नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के लिए 81 करोड़ रुपए।

अयोध्या में एयरपोर्ट के लिए 500 करोड़ रुपए।

गोरखपुर के रामगढ़ ताल में वाटर स्पोर्ट्स के लिए 25 करोड़ रुपए।

काशी विश्वनाथ मंदिर के लिए 200 करोड़ की व्यवस्था।

पुलिस बल आधुनिकरण योजना के लिए 122 करोड़ रुपए।

राज्य सड़क निधि के लिए 1 हजार करोड़ रुपए।

स्वच्छ भारत मिशन के लिए 5791 करोड़ रुपए।

आगरा मेट्रो के लिए 286 करोड़ रुपए।

कानपुर मेट्रो के लिए 358 करोड़ रुपए।

गन्ना की कीमत 325 रुपए प्रति क्विंटल करने का प्रस्ताव।

पीएम आवास योजना के लिए 6240 करोड़ की व्यवस्था।

यह भी पढ़ेंजयराम कैबिनेट के फैसले, आबकारी नीति को स्वीकृति, कई पदों को भरने का निर्णय

---PTC NEWS---

Related Post