वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का निधन, बेटी ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

By  Vinod Kumar December 4th 2021 05:37 PM -- Updated: December 4th 2021 06:46 PM

नेशनल डेस्क: वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का शनिवार को निधन हो गया। 67 साल के विनोद दुआ की गिनती देश के वरिष्ठ पत्रकारों में होती थी। उनके निधन की जानकारी उनकी बेटी मलिका दुआ ने सोशल मीडिया पर दी।

मल्लिका दुआ ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, हमारे बेपरवाह, निडर और असाधारण पिता विनोद दुआ का निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली की शरणार्थी कॉलोनियों से निकलकर पत्रकारिता के शिखर तक बढ़ते हुए एक अद्वितीय जीवन जिया। वे हमेशा सच बोलते रहे। मल्लिका दुआ ने लिखा, अब वे हमारी मां के साथ हैं यानी अपनी पत्नी के साथ स्वर्ग में हैं।

vinod dua, विनोद दुआ, विनोद दुआ का निधन, vinod dua passes away विनोद दुआ की बेटी का पोस्ट

दरअसल कुछ दिन पहले ही विनोद दुआ को तबियत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे। इस दौरान उनके निधन की अफवाह भी उड़ी थी, जिसका उनकी बेटी ने खंडन किया था। जानकारी के मुताबिक, अप्रैल के बाद से ही उनकी सेहत लगातार बिगड़ रही थी और गंभीर हालत में आज उन्हें आईसीयू में एडमिट कराया गया था। हिंदी पत्रकारिता के जाने माने चेहरे 67 वर्षीय विनोद दुआ ने इसी साल जून में अपनी पत्नी चिन्ना दुआ को कोरोना के चलते खो दिया था।

vinod dua, विनोद दुआ, विनोद दुआ का निधन, vinod dua passes away विनोद दुआ

कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान विनोद दुआ और उनकी पत्नी गुड़गांव के एक अस्पताल में भर्ती हुए थे। विनोद दुआ की हालत तभी से खराब चल रही थी। इस दौरान उन्हें कई बार अस्पताल में भी भर्ती होना पड़ा था। कोरोना की वजह से उनकी पत्नी चिन्ना दुआ की मौत पहले ही हो गई थी। विनोद दुआ का अंतिम संस्कार कल लोधी शमशान घाट पर किया जाएगा।

Related Post