फतेहाबाद में व्यापारियों ने खत्म की हड़ताल, 3 दिन बाद शुरू हुई गेहूं की खरीद

By  Arvind Kumar April 23rd 2020 04:52 PM

फतेहाबाद। (साहिल रुखाया) फतेहाबाद में आज आखिरकार व्यापारियों की हड़ताल खत्म हो गई और विधायक की अगुवाई में आज व्यापारियों ने गेहूं खरीद का कार्य शुरू कर दिया। फतेहाबाद के विधायक के द्वारा मुख्यमंत्री से व्यापारियों की बात करवाई गई इसके बाद सरकार द्वारा मिले आश्वासन के बाद व्यापारियों ने हड़ताल खत्म करने का निर्णय लिया। आज विधिवत रूप से फतेहाबाद के व्यापारियों ने गेहूं खरीद का कार्य शुरू कर दिया है। फतेहाबाद की अनाज मंडी में आज विधायक दुडाराम की अगुवाई में व्यापारियों ने गेहूं की खरीद शुरू की।

व्यापार मंडल फतेहाबाद के प्रधान सुभाष मुंजाल ने बताया कि मुख्यमंत्री से मिले आश्वासन के बाद व्यापारियों द्वारा हड़ताल को खत्म कर दिया गया है। सरकार ने जो कि ट्रेडिंग के जरिए गेहूं खरीद का निर्णय लिया था वह जारी रहेगा, लेकिन समझौता यह हुआ है कि किसानों की गेहूं की राशि व्यापारियों के अकाउंट में आएगी। सरकार और व्यापारियों के बीच बनी सहमति के बाद व्यापारियों ने हड़ताल को खत्म करने का ऐलान किया है।

Wheat Procurement Started in Fatehabad | Haryana News फतेहाबाद में व्यापारियों ने खत्म की हड़ताल, 3 दिन बाद शुरू हुई गेहूं की खरीद

वहीं इस संबंध में फतेहाबाद के विधायक दुडाराम ने बताया कि सरकार की ओर से व्यापारियों को कोई दिक्कत नहीं होने देंगे। व्यापारियों के द्वारा हड़ताल को खत्म कर दिया गया है, आज से गेहूं खरीद का कार्य शुरू हो गया है। मार्केट कमेटी फतेहाबाद के सचिव संजीव सचदेवा ने बताया कि आज व्यापारियों की हड़ताल खत्म हुई है और आज से गेहूं की खरीद का काम शुरू हो गया है। आज मौसम के कुछ खराब होने के चलते ही कम मात्रा में गेहूं फतेहाबाद मंडी में आई है, लेकिन अब व्यापारियों की हड़ताल खत्म होने के बाद गेंहू खरीद का कार्य सुचारू रूप से जारी रहेगा।

---PTC NEWS---

Related Post