Sat, Sep 19, 2026
Whatsapp

COVID19: अमृतसर के सरकारी अस्पताल का हाल बेहाल!

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- April 19th 2021 05:48 PM -- Updated: April 19th 2021 05:59 PM
COVID19: अमृतसर के सरकारी अस्पताल का हाल बेहाल!

COVID19: अमृतसर के सरकारी अस्पताल का हाल बेहाल!

अमृतसर। अमृतसर के सरकारी हॉस्पिटल इस समय विवादों के घेरे में है। एक तरफ गुरु नानक देव हॉस्पिटल में आज ऑक्सीजन खत्म हो गयी जिस वजह से कोरोना मरीजों की सांसें अटक गई और ऑक्सीजन खत्म होने की वजह से सेहत विभाग के भी हाथ पांव फूल गए। ऑक्सीजन खत्म होने के साथ ही मरीज तड़पने शुरू हो गए। अस्पताल में 140 से अधिक कोरोना संक्रमित मरीज उपचाराधीन है। ऑक्सीजन सपोर्ट पर लगाए गए मरीजों को बहुत कम मात्रा में ऑक्सीजन मिलने लगी, जिससे वे तड़पने लगे। आपातकालीन स्थिति में एक निजी कंपनी से आग्रह कर सिलेंडर मंगवाए गए और इनके जरिए आपूर्ति की गई। दूसरी तरफ सिविल हॉस्पिटल में कोरोना टेस्ट करवाने आये लोग शोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते नजर आए। ऐसे हालात में कोरोना के बढ़ते मामलों पर अंकुश लगाना मुश्किल साबित हो रहा है। लोगों का कहना है कि वह टेस्ट करवाने आये हैं लेकिन यहां आकर लगता है कि वह कोरोना लेकर ही जायेंगे। यह भी पढ़ें- दिल्ली में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों के बीच केजरीवाल ने पीएम मोदी को लिखा पत्र यह भी पढ़ें- कुमारी सैलजा बोलीं- हरियाणा में कोरोना संक्रमण से हालात अत्यंत खतरनाक बहरहाल मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कई बंदिशें लगाने का फैसला लिया है। रामनवमी के दिन बुधवार को मोहाली में लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया गया है। कैप्टन अमरिंदर ने पंजाब में अन्य सभी जिलों के लोगों से भी अपील की कि वे त्योहारों के दौरान होने वाले समारोहों और बड़े समारोहों से बचें।
Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges
  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK