Sat, Sep 5, 2026
Whatsapp

अशोक तंवर ने छोड़ी कांग्रेस, सोनिया गांधी को पत्र लिख लगाए ये आरोप

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- October 05th 2019 02:28 PM -- Updated: October 05th 2019 02:29 PM
अशोक तंवर ने छोड़ी कांग्रेस, सोनिया गांधी को पत्र लिख लगाए ये आरोप

अशोक तंवर ने छोड़ी कांग्रेस, सोनिया गांधी को पत्र लिख लगाए ये आरोप

नई दिल्ली। हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस बाबत कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखा है। तंवर ने पत्र में लिखा है कि कांग्रेस अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। ऐसा विरोधियों की वजह से नहीं बल्कि अंतर्विरोध के कारण हो रहा है। आपको बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनावों में टिकट बंटवारे के बाद से अशोक तंवर काफी नाराज है। ग्रास रूट से निकले कार्यकर्ताओं को टिकट नहीं मिलने के कारण तंवर निराश है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर टिकट बेचने के आरोप लगाए हैं। बुधवार को दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस कर उन्होंने अपनी स्थिति स्पष्ट की थी। यह भी पढ़ें : स्मृति ईरानी का हुड्डा पर तंज, कहा- केवल दामाद का काम करने में रहे व्यस्त हालांकि उन्होंने पहले कहा था कि वो कांग्रेस में आम कार्यकर्ता की तरह काम करते रहेंगे। लेकिन अब उन्होंने पार्टी की मेंबरशिप से भी इस्तीफा दे दिया है। अब देखना होगा कि तंवर का अगल कदम कौन सा होगा ? ---PTC NEWS---
Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK