Sat, Sep 5, 2026
Whatsapp

पश्चिम बंगाल में बीजेपी प्रत्याशी बाबुल सुप्रियो पर हमला, गाड़ियों में तोड़फोड़

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- May 13th 2019 10:07 AM
पश्चिम बंगाल में बीजेपी प्रत्याशी बाबुल सुप्रियो पर हमला, गाड़ियों में तोड़फोड़

पश्चिम बंगाल में बीजेपी प्रत्याशी बाबुल सुप्रियो पर हमला, गाड़ियों में तोड़फोड़

कोलकाता। आसनसोल से उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो पर एक बार फिर से कुछ लोगों ने हमला कर दिया। घटना की जानकारी देते हुए बाबुल सुप्रीय ने ट्वीट कर बताया कि बसीरहाट में कैंपेन करने के बाद वो वापस लौट रहे थे और इस दौरान वे रास्ते में चाय पीने रुके। इसी दौरान कुछ लोगों ने उन्हे घेर लिया और सेल्फी व फोटो लेने लगे। कुछ ही देर में अन्य लोग वहां पर आए और नारेबाजी करने लगे। जब बाबुल के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वे उनसे भिड़ गए और गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की। बाबुल सुप्रियो ने बताया कि उनके साथ भी धक्का मुक्की करने का प्रयास किया गया। इस हमले के पिछे बाबुल ने टीएमसी कार्यकर्ताओं का हाथ बताया है। फिलहाल इस संबंध में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। यह भी पढ़ेंसोनीपत में कांग्रेस और इनेलो कार्यकर्ता भिड़े, चार घायल
Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK