ननकाना साहिब पर हमला पूरे सिख समुदाय पर चोट, दिया जाएगा करार जवाब: संदीप सिंह
ननकाना साहिब पर हमला पूरे सिख समुदाय पर चोट, दिया जाएगा करार जवाब: संदीप सिंह[/caption]
यह भी पढ़ें: पाक में ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर पथराव, भारत ने की घटना की निंदा
संदीप सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाए जाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम जैसे कानून को लेकर पाकिस्तान में पूरी तरह से बौखलाहट है। ननकाना साहिब पर पथराव की घटना से दुनिया के कौने-कौने में बसे सिखों में गहरा रोष है। उन्होंने कहा कि धर्म और मानवता की रक्षा के लिए सिख गुरुओं ने अपने पूरे परिवार की शहादत दी। सिख उन्हीं बहादुर गुरुओं की फौज है। जो ईंट का जवाब पत्थर से देगी। उन्होंने सिख संगत से कहा कि ऐसी घटनाओं से जरा भी डरने की जरूरत नहीं है। सुरक्षा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने पुख्ता प्रबंध किए हुए हैं। लेकिन पाकिस्तान की सरकार मुट्ठी भर कट्टरपंथियों पर लगाम लगाने मे विफल साबित हुई है।
खेल मंत्री ने कहा कि देश की सरकार और बच्चा बच्चा संगत के साथ खड़ा है। यदि धार्मिक उन्माद को बढ़ावा देते हुए पाकिस्तान के शरारती तत्व की तरफ से ऐसी कोई कार्रवाई की गई तो उसका करारा जवाब दिया जाएगा। यह भी पढ़ें: दुनिया की कोई ताकत श्री ननकाना साहिब का नाम नहीं बदल सकती: शाही इमाम पंजाब ---PTC NEWS---