Tue, Dec 23, 2025
Whatsapp

viral video: केदारनाथ मंदिर के समीप चौराबाड़ी में भारी हिमस्खलन, रेत के ढेर की तरह गिरा 'बर्फ का पहाड़'

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- September 23rd 2022 06:14 PM
viral video: केदारनाथ मंदिर के समीप चौराबाड़ी में भारी हिमस्खलन, रेत के ढेर की तरह गिरा 'बर्फ का पहाड़'

viral video: केदारनाथ मंदिर के समीप चौराबाड़ी में भारी हिमस्खलन, रेत के ढेर की तरह गिरा 'बर्फ का पहाड़'

केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Temple) से करीब 5 किमी पीछे बने चौराबाड़ी (Chorabari) ग्लेशियर में गुरुवार शाम 6:30 बजे भारी हिमस्खलन ( Avalanche) हुआ है। ग्लेशियर पर काफी मात्रा में ताजी बर्फ जम गई थी। अधिक बर्फ जमने के कारण ये ग्लेशियर टूट गया। विशेषज्ञ इसे पाउडर ग्लेशियर बता रहे हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक ये सामान्य घटना है। हिमस्खलन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मंदिर के पीछे स्थित पहाड़ियों से बर्फ तेजी से नीचे आती दिखाई दे रही है। एकदम से भारी मात्रा में ऊपर से आती बर्फ के कारण पूरा पहाड़ सफेद हो जाता है। केदारनाथ मंदिर के पास खड़े किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। हिमस्खलन में जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। इस हिमस्खलन से उत्तराखंड में 2103 में हुई त्रासदी की यादें ताजा हो गई। इस आपदा में चोराबाड़ी झील के टूटने से मंदाकिनी नदी में बाढ़ आ गई थी, जिससे कई श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। हिमस्खलन के बाद से पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है। नदियों और संवदेनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है। बता दें कि पहाड़ी इलाकों में पिछले दिनों से मौसम खराब बना हुआ है। अधिकारी स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए हैं। पहाड़ों में सर्दियों की दस्तक के साथ ही ऊंची चोटियों पर बर्फबारी शुरू हो चुकी है। रद्रप्रयाग में पिछले दो दिनों से बारिश का दौर जारी है। बरसात की वजह से जनजीवन प्रभावित हो गया है। लगातार हो रही बारिश से तापमान में भी कमी आई है। वहीं, उत्तराखंड में मौसम विभाग ने 24 सितंबर तक कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम खराब होने से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है।    


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK