Tue, Dec 23, 2025
Whatsapp

इस बार दिवाली पर अयोध्या में जलेंगे 17 लाख दीए...बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड, 7 देशों के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- October 20th 2022 05:14 PM
इस बार दिवाली पर अयोध्या में जलेंगे 17 लाख दीए...बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड, 7 देशों के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन

इस बार दिवाली पर अयोध्या में जलेंगे 17 लाख दीए...बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड, 7 देशों के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन

राम जन्मभूमि अयोध्या में दीपावली पर आयोजित होने वाले दीपोत्सव की तैयारियां तेज हो गयी हैं। इस बार का दीपोत्सव पिछली बार से भी भव्य होगा। पिछले साल की तुलना अयोध्या में इस दीपोत्सव पर 5 लाख अधिक दीये जलाए जाएंगे। अयोध्या में इस बार दीपोत्सव पर 17 लाख मिट्टी के दीये जलाकर पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया जाएगा। इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Genius Book Of World Records) में नाम दर्ज कराने की तैयारी है। पिछले साल श्रीराम की नगरी को 12 लाख दीयों से सजाया के वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया था। इस बार के दीपोत्सव भव्यता प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री खुद मौजूद रहेंगे। ऐसे में दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद अयोध्या पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने जिले के अधिकारियों को बैठक में कई अहम सुझाव दिए। राम नगरी के चौराहों चौक और गलियों में भी दीपोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। चार लाख से ज्यादा दीप अयोध्या के मंदिरों में जलाए जाएंगे। डीएम ने बताया कि 22, 23 और 24 को अयोध्या में कई देश की रामलीला का मंचन किया जाएगा, जिसमें 7 विदेशी रामलीला के साथ 9 राज्यों के रामलीला कलाकार मंचन करेंगे। 16 झांकियां भी होंगी, जोकि दीपोत्सव में चार चांद लगा देंगी। 5 डिजिटल झांकियां और 11 रामायण कालीन प्रसंगों पर आधारित झाकियां निकाली जाएंगी। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध होंगे। रविवार से शुरू हो रहे तीन दिवसीय दीपोत्सव समारोह में मलेशिया, रूस, फिजी और श्रीलंका के कलाकार रामलीला की प्रस्तुति देंगे। वहीं, दीपोत्सव के लिए 17 लाख 50 हजार दीपक खरीदे गए हैं। इन्हें जलाने के लिए 3500 लीटर सरसों के तेल का इस्तेमाल होगा। एक साथ तेजी से दीपक जलाए जा सकें, इसके लिए लगभग 22 हजार वॉलिंटियर्स की मदद ली जाएगी। 40 घाटों पर 92 ब्लॉक्स में इन दीपों को जलाया जाएगा। राम की नगरी के साथ चौराहे पर भी जन सहभागिता के द्वारा दीपक सजाए जाएंगे और रंगोली बनाई जाएगी। इस बार भगवान राम लला का आरती-पूजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK