Thu, Apr 25, 2024
Whatsapp

बरोदा उपचुनाव में कांग्रेस जीत की ओर

Written by  Arvind Kumar -- November 10th 2020 12:32 PM
बरोदा उपचुनाव में कांग्रेस जीत की ओर

बरोदा उपचुनाव में कांग्रेस जीत की ओर

बरोदाबरोदा उपचुनाव में कांग्रेस जीत की ओर बढ़ रही है। कांग्रेस प्रत्याशी इंदुराज नरवाल लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। लगातार 9 राउंड के बाद भी कांग्रेस प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं। 9वें राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी 8191 वोटों से आगे चल रहे हैं। [caption id="attachment_448114" align="aligncenter" width="700"]Baroda By Election  बरोदा उपचुनाव में कांग्रेस जीत की ओर[/caption] गौर हो कि हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत 10 राज्यों की 58 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से हो रही है। बरोदा उपचुनाव में 68 प्रतिशत मतदान हुआ था। यहां से कुल 14 उम्मीदवार मैदान में है। यह भी पढ़ें- दिलचस्प हो रहा बिहार विधानसभा चुनाव, अब रुझानों में NDA को मिली बढ़त [caption id="attachment_448115" align="aligncenter" width="700"]Baroda By Election  बरोदा उपचुनाव में कांग्रेस जीत की ओर[/caption] बीजेपी की ओर से योगेश्वर दत्त, कांग्रेस की ओर से इंदुराज नरवाल और इनेलो की ओर से जोगेंद्र मलिक मैदान में है। यह भी पढ़ें- उपचुनाव: सुबह 8 बजे से काउंटिंग जारी, सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता बंदोबस्त educare [caption id="attachment_448113" align="aligncenter" width="700"]Baroda By Election  बरोदा उपचुनाव में कांग्रेस जीत की ओर[/caption] बरोदा विधानसभा क्षेत्र को कांग्रेस व इनेलो का गढ़ कहा जाता रहा है। यहां पर 13 चुनावों में एक बार को छोड़कर शेष 12 चुनावों में कांग्रेस व चौ. देवीलाल व चौ.ओमप्रकाश चौटाला समर्थित उम्मीदवारों ने ही जीत दर्ज की है। बता दें कि यह उप-चुनाव काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि प्रदेश में भाजपा की सरकार है और अभी तक इस सीट से भाजपा जीत दर्ज नहीं कर पाई है।


Top News view more...

Latest News view more...